अंकिता लोखंडे ने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के छुए पैर, शादी से पहले ही भर ली अपनी मांग- VIDEO वायरल

By Filmibeat Desk

होली 2021 के रंग इस बार बेशक कोरोना के चलते फीके रह गए। लेकिन सावधानी के साथ देशभर में होली का त्योहार सेलिब्रेट किया गया। बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से भी होली की कलरफुल तस्वीरें और वीडियो सामने आईं। इन सब में अंकिता लोखंडे की होली वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वायरल वीडियो में अंकिता लोखंडे बॉयफ्रेंड विक्की जैन के पैर छूती नजर आ रही हैं। अंकिता इस वीडियो में बॉयफ्रेंड को होली के रंग लगाती और शुभकामनाएं देती हैं और इसके बाद वह उनके पैर छूती दिख रही हैं। इसके अलावा इन्हीं रंग से अपनी मांग भी भरती दिख रही है। बता दें अभी विक्की जैन और अंकिता की शादी नहीं हुई, लेकिन दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, ऐसी लगातार खबरें आती रही हैं।

Ankita Lokhande

इसके अलावा एक अन्य वीडियो में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन जमकर डांस करते दिख रहे हैं। अंकिता ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं दीं।

सुशांत के लिए बॉलीवुड की टॉप फिल्में छोड़ दीं

सुशांत के लिए बॉलीवुड की टॉप फिल्में छोड़ दीं

हालिया एक इंटरव्यू में अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत संग अपने रिलेशनशिप को लेकर कई बातें कहीं। उन्होंने कहा कि वह अपने अफेयर को लेकर बहुत लॉयल थीं। मैंने सुशांत के लिए बॉलीवुड की टॉप बाजीराव मस्तानी, न्यू ईयर और रामलीला जैसी फिल्में छोड़ दी थीं।

ब्रेकअप के बाद टूट गई थी अंकिता

ब्रेकअप के बाद टूट गई थी अंकिता

अंकिता लोखंडे ने सुशांत संग ब्रेकअप को लेकर भी जवाब दिया। अंकिता ने बताया कि वह ब्रेकअप के बाद पूरी तरह से टूट चुकी थीं और ऐसी मानसिक स्थिति में पहुंच गई थी कि कुछ सोच या कर नहीं पा रही थी। इसी वजह से मैंने अपने करियर में ऑफर हुई बड़ी फिल्मों को छोड़ दिया।

सुशांत संग शादी

सुशांत संग शादी

अंकिता ने बताया कि वह सुशांत संग शादी करना चाहती थी। लेकिन सुशांत जिंदगी में और अधिक आगे जाना चाहता थे।

 'मणिकर्णिका' से बॉलीवुड में डेब्यू

'मणिकर्णिका' से बॉलीवुड में डेब्यू

हालांकि अंकिता लोखंडे ने बॉलीवुड में कंगना रनौत के साथ मणिकर्णिका फिल्म से डेब्यू किया था। मणिकर्णिका के लिए हाल में ही कंगना रनौत को नेशनल अवॉर्ड मिला था।

66वां फिल्मफेयर Technical Awards 2021: अजय देवगन की तान्हाजी और तापसी की थप्पड़ ने झटके ढेरों अवॉर्ड्स

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X