सुशांत ने मुझे रिया का सच बताया था, मैंने पुलिस को बताया पर कुछ नहीं हुआ: अंकिता लोखंडे का बड़ा बयान
अंकिता लोखंडे मुंबई पुलिस के खिलाफ खुलकर सामने आ चुकी हैं। रिपब्लिक टीवी की एक रिपोर्ट ने साफ किया है कि अंकिता लोखंडे ने मुंबई पुलिस को रिया चक्रवर्ती के खिलाफ काफी बड़े बयान दिए थे लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया।
अंकिता लोखंडे ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत ने उन्हें खुद बताया था कि रिया चक्रवर्ती उन्हें टॉर्चर करती हैं, उन्हें काफी परेशान करती हैं और वो इस बात से काफी परेशान थे। सुशांत ने ये बात अंकिता से शेयर की थी।

Recommended Video
अंकिता लोखंडे ने ये बयान मुंबई पुलिस से पूछताछ में दर्ज भी करवाया था लेकिन मुंबई पुलिस ने इस बयान पर कोई एक्शन नहीं लिया था। इस मामले में अब बिहार पुलिस अंकिता लोखंडे का बयान दर्ज कर किया है।
अंकिता ने पूछताछ में बताया कि उनकी फिल्म मणिकर्णिका की रिलीज़ के दौरान उनकी सुशांत से बात हुई थी। उस समय सुशांत ने अपने और रिया के रिलेशनशिप के बारे में अंकिता से बात की थी। अंकिता ने अपनी बातचीत की पूरी चैट भी पुलिस से शेयर की है।
अंकिता ने बताया कि इस बातचीत के दौरान सुशांत काफी इमोशनल हो गए थे और उन्होंने बताया था कि रिया उन्हें काफी परेशान कर रही है और वो अपना रिलेशनशिप खत्म करना चाहते हैं क्योंकि रिया उन्हें लगातार प्रताड़ित करती हैं।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications
