सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि से पहले अंकिता लोखंडे ने लिया बड़ा फैसला, फैंस रह गए शॉक्ड
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला लिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस बारे में जानकारी शेयर की। अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ये कोई अलविदा नहीं है, बल्कि आपसे कुछ वक्त बाद मिलूंगी। अंकिता के सोशल मीडिया को छोड़ने के फैसले को फैंस ने सुशांत सिंह राजपूत से जोड़कर देखा। लोगों ने इस पोस्ट के अलग ही मतलब निकाले।
सभी जानते हैं कि अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत कई सालों तक एक दूसरे को डेट कर चुके हैं। लेकिन सुशांत और अंकिता का लंबे समय तक साथ रहने के बाद ब्रेकअप हो गया और फिर दोनों अलग हो गए। फिर सामने आया था कि अंकिता तो डिप्रेशन का शिकार भी हो गई थीं। वहां सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी में रिया चक्रवर्ती आ गईं।

अब अंकिता लोखंडे भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं। वह विक्की जैन को डेट कर रही हैं। दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। लेकिन आज भी अंकिता लोखंडे को सुशांत सिंह राजपूत को लेकर यूजर्स ट्रोल करते हैं। तरह तरह के ताने मारते हैं।
जैसे अब अंकिता लोखंडे के सोशल मीडिया से ब्रेक लेने के फैसले को भी यूजर ने सुशांत सिंह राजपूत से जोड़कर देखा। अंकिता लोखंडे के लेटेस्ट पर पर एक यूजर्स ने लिखा, अंकिता जानती हैं कि सुशांत सिंह की पुण्यतिथि आने वाली हैं।

फैंस हैरान
अंकिता लोखंडे के सोशल मीडिया छोड़ने के फैसले से कई फैंस हैरान भी हैं तो कुछ फैंस का दिल टूट गया है। अंकिता सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और यूजर्स के साथ डांस वीडियो से लेकर नई नई तस्वीरें तक शेयर करती हैं।

सुशांत सिंह राजपूत को लेकर अंकिता ने लाइव में क्या कहा
हाल में ही अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत के सीरियल पवित्र रिश्ता के 12 साल पूरे हुए। इस खुशखबरी को लेकर अंकिता लोखंडे इंस्टाग्राम लाइव पर फैंस से रूबरू हुईं।

सुशांत से बहुत कुछ सीखा
अंकिता लोखंडे ने इस दौरान कहा कि उन्होंने पवित्र रिश्ता टीम के जरिए काफी कुछ सीखने को मिला। सुशांत के साथ बिताए लम्हों पर भी अंकिता ने बात की तो सुशांत को लेकर कहा कि उन्होंने बहुत कुछ सीखाया था।

सुशांत सिंह राजपूत की बर्सी
14 जून को सुशांत सिंह राजपूत के निधन को पूरा एक साल हो गया है। पिछले साल सुशांत अपने मुंबई वाले फ्लैट पर मृत पाए गए थे।


Click it and Unblock the Notifications











