Oppss..सुशांत सिंह राजपूत को सरेआम पड़ा अपनी गर्लफ्रैंड से जोर का तमाचा!
[गपशप] सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे की जोड़ी सिर्फ बॉलीवुड प्रेमी ही नहीं बल्कि टेलीविजन से जुड़े लोगों की भी फेवरिट है। लेकिन आजकल इस जोड़ी के बीच कभी कभार तकरार की बात न्यूज में आ ही जाती है। जी हां, एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है।

खबरों की मानें तो, सुशांत को उनकी गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने सरेआम थप्पड़ जड़ दिया। कहा जा रहा है कि सुशांत और अंकिता 22 अप्रैल को रात में पार्टी के लिए मुंबई के एक क्लब में गए हुए थे। जहां सुशांत ने पार्टी के दौरान कुछ ज्यादा ही ड्रिंक ले रखी थी।
लेकिन बात तब बढ़ी, जब इस दौरान उन्होंने अपनी फीमेल फ्रेंड्स के साथ डांस करना शुरू कर दिया। सुशांत को इस तरह देख अंकिता को बेहद गुस्सा आ गया। पहले उन्होंने सुशांत को जाकर कंट्रोल में करने की कोशिश की, लेकिन जब बात हाथ से निकल गई तो अंकिता ने सुशांत को जोर का तमाचा जड़ दिया।
Oooo..फिल्मों में KISS से पहले सुशांत लेते हैं अंकिता की परमिशन
हालांकि, दोनों में से किसी ने इस खबर की पुष्टि नहीं कि है। लेकिन बता दें, एक बार पहले भी अंकिता ने यश स्टूडियो में सुशांत को तमाचा मार दिया था। हालांकि उस वक्त अंकिता ने पब्लिकली इस बात से इनकार कर दिया था।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications












