अंकिता लोखंडे का दर्दनाक खुलासा- निर्माता को सोने के लिए लड़की चाहिए थी, मैं टूट गई थी ये सुनकर
अंकिता लोखंडे इन दिनों अपने डांस वीडियो और तस्वीरों के साथ सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने रिश्ते को भी लेकर चर्चा में हैं। अंकिता लोखंडे ने हाल ही में एक इंटरव्यू में सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर खुलासा किया है। अंकिता लोखंडे ने बताया है कि कैसे सुशांत ने अपना करियर चुन कर आगे बढ़ने का फैसला किया तो वहीं उन्हें इन सब से बाहर आने के लिए ढाई साल का समय लग गया।
अंकिता लोखंडे ने ये भी कहा कि जो लोग उन्हें आज ट्रोल कर रहे हैं, वे लोग उस वक्त कहां थे जब उनका और सुशांत का रिश्ता खत्म हुआ था। इसके साथ अंकिता लोखंडे ने अपने बॅालीवुड करियर को लेकर भी अपनी बात रखी।

अंकिता लोखंडे ने रिजेक्शन, डिप्रेशन और कास्टिंग काउच को लेकर भी अपनी जिंदगी के एक दर्दनाक सच का खुलासा किया है। अंकिता ने बताया है कि उन्होंने एक दफा कास्टिंग काउच का सामना किया है। चलिए जानते हैं कि अंकिता लोखंडे ने इस संबंध में क्या बोला है।


Click it and Unblock the Notifications