अंकिता लोखंडे ने शेयर की सुशांत सिंह राजपूत के मां की तस्वीर, लिखा- विश्वास है आप दोनों साथ होंगे
सुशांत सिंह राजपूत केस में एक्टर के कई करीबी और परिवार लगातार अपना सपोर्ट दिखा रहे हैं। शुक्रवार को इस केस को लेकर एक अभियान हुआ जहां पर सभी ने सुशांत के लिए अपना समर्थन दिखाया। ऐसे में सुशांत की बहन श्वेता के साथ उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने एक तस्वीर पोस्ट की जो कि काफी भावुकता से भरा हुआ है।
Recommended Video
अंकिता लोखंडे ने सुशांत की मां की तस्वीर हाथ में लेकर अपनी फोटो शेयर की। जहां पर एक्ट्रेस ने एक इमोशनल कर देने वाला मैसेज लिखा है। उनकी ये तस्वीर काफी तेजी से देखी जा रही है। अंकिता ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है कि मुझे भरोसा है, अब आप दोनोंं साथ होंगे।

इस पोस्ट पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी कमेंट करते हुए लिखा है कि हां, दोनों साथ में होंगे...लव यू...मजबूत रहो...हमें तब तक लड़ना है। जब तक न्याय नहीं मिल जाता। आपको बता दें कि सुशांत से ब्रेकअप के बाद भी एक्टर का परिवार हमेशा से अंकिता के करीब रहा है।
यहां तक कि अंकिता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा भी किया है कि सुशांत के पिता ने एक बार उन्हें कॅाल किया और कहा था कि एक बार मेरी सुशांत से बात करवा दो।


Click it and Unblock the Notifications