मैं सुशांत से आज भी बात करती हूं, कभी नहीं कह सकती कि रेस्ट इन पीस सुशांत- अंकिता लोखंडे का दर्द
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 10 महीने पूरे होने आए हैं। ऐसे में एक बार फिर से सुशांत के नाम और उनसे जुड़ी याद का किस्सा सामने आ रहा है। सुशांत के परिवार के अलावा एक्टर की मौत का गहरा सदमा अंकिता लोखंडे को भी लगा है। अंकिता और सुशांत ने एक दूसरे को कई सालों तक डेट भी किया।
दोनों का रिश्ता शादी तक भी पहुंचा। लेकिन जैसा कि अंकिता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि सुशांत को अपने करियर पर फोकस करना था, इस वजह से करियर को देखते हुए वह आगे बढ़ गए। वहीं अंकिता लोखंडे ने ये भी बताया है कि सुशांत के इस दुनिया में ना रहने की कमी उनके लिए कितनी बड़ी है।

अंकिता ने ये भी खुलासा किया कि वह आज तक सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर के सामने आत्मा को शांति दे नहीं लिख पाईं। वह कई दफा सुशांत से बात भी करती हैं। चलिए जानते हैं कि ंअंकिता लोखंडे ने सुशांत की अहमियत को किस तरह जाहिर किया है।


Click it and Unblock the Notifications