Ankita Lokhande की सास की मिली हमशक्ल, वीडियो देख लोग बोले- ये तो बिक्की की मौसी है...

Ankita Lokhande Saas Lookalike: कहते हैं कि पूरी दुनिया में एक ही शक्ल के 7 लोग होते हैं। ये कहावत अक्सर सच होती हुई भी नजर आई है। लेकिन हाल ही में जानमोनी दास नाम की एक इनफ्लुएंसर ने अविनाश शर्मा नाम के एक इनफ्लुएंसर के साथ में शादी की। दोनों की शादी की वीडियो खूब वायरल भी हुई और जानमोनी दास ट्रांसजेंडर है।
जानमोनी दास की कई सारी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और आपको बता दें कि काफी सारे लोग तो इनका सपोर्ट कर रहे हैं तो काफी लोगों ने इनका मजाक बना दिया है। लेकिन अब एक बार फिर से जानमोनी दास चर्चा में आ गई हैं और एक अन्य वीडियो उनका वायरल हो रहा है।
दरअसल इस वायरल वीडियो में जानमोनी दास की तुलना अंकिता लोखंडे की सास और विक्की जैन की मां से हो रही है। दोनों का लुक काफी मिलता-जुलता है और दोनों का अंदाज भी एक दूसरे से काफी ज्यादा मेल खाता हुआ नजर आ रहा है। अब काफी सारे लोगों का कहना है कि जानमोनी दास, विक्की जैन की मां की हमशक्ल है।
जानमोनी दास की इस वीडियो को देखने के बाद में लगातार लोग इस पर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि यह विक्की की मौसी है। दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि दोनों एकदम सेम टू सेम लग रहे हैं। काफी सारे लोगों का कहना है कि हमें भी पहले से ही ऐसा लग रहा था और अब पता चला कि ऐसा क्यों लग रहा था।


Click it and Unblock the Notifications