"मणिकर्णिका की हिरोइन कंगना रनौत नहीं मैं हूं"

By Shweta

टेलीविजन में लंबे समय तक काम करने और अपनी पहचान बनाने के बाद अब अंकिता लोखंडे अब फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पर बन रही फिल्म में कंगना रनौत के साथ अंकिता लोखंडे भी नजर आएंगी और कुछ समय पहले उनका फर्स्ट लुक भी आया था।

इस फिल्म में अंकिता लक्ष्मीबाई की दोस्त झलकारी बाई का किरदार निभा रही हैं। उनसे हाल में एक इवेंट में कंगना रनौत के बारे में सवाल किया गया जिसमें उन्होंने कहा कि "कंगना इस फिल्म की हीरो है और वह उस फिल्म में मुझे एक हिरोइन की तरह लॉन्च कर रही हैं। किसी को लॉन्च करना कठिन नहीं है लेकिन सही प्लेटफॉर्म देना सबसे जरुरी होता है...जो मुझे मिला। मैं इस फिल्म में झलकारी बाई का किरदार निभा रही हूँ और ये फिल्म का खूबसूरत हिस्सा है। मैं अपने किरदार के लिए काफी मेहनत कर रही हूँ।

ankita-lokhande-reveals-something-shocking-about-kangana-ranaut-manikarnika

आपको बता दें कि मणिकर्णिका में लक्ष्मीबाई का किरदार निभाने के लिए कंगना रनौत काफी मेहनत कर रही हैं। उन्होंने खासकर इस फिल्म के लिए तलवारबाजी सिखी है और दो बार बुरी तरह सेट पर घायल भी हो चुकी हैं। अभी हाल में भी कंगना के पैर में फ्रैक्चर आ गया था।

Recommended Video

Ankita Lokhande STARTS SHOOTING for Kangana Ranaut starrer Manikarnika | FilmiBeat

मणिकर्णिका को लेकर दर्शकों को काफी एक्साइटमेंट है। सबको उम्मीद है कि कंगना इस रोल में काफी अच्छी लगेंगी और साथ ही फिल्म भी शानदार साबित होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X