सुशांत के पिता ने कहा मेरी बेटे से बात करवा दो, बहन ने कहा भाई खो रहा है- अंकिता लोखंडे
सुशांत सिंह राजपूत का मामला अब पूरी तरह से बदल चुका है। सुशांत के पिता के द्वारा रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के बाद सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने भी तमाम मीडिया चैनल से बातचीत की और कई हैरान कर देनी वाली बातें बताईं। रिपब्लिक टीवी से बात करते हुए अंकिता लोकंडे ने बताया कि सुशांत की बहन और पिता के साथ मेरी अच्छी बॉन्डिंग थी। सुशांत से अलग होने के बाद भी मेरी बात उनके परिवार से होती थी। सुशांत की बहन रानी दी की बात सभी मानते थे। सुशांत भी उनकी बात को कभी नहीं टालते थे।
अंकिता ने कहा, 'सुशांत की बड़ी बहन रानी दी ने मुझे बताया था कि वह 2019 में वह अपने भाई सुशांत से मिलने वाली थीं। लेकिन फिर अचानक सुशांत ने मिलने से मना कर दिया। उस समय रानी दी ने मुझे कहा था कि उन्हें लगता है कि सुशांत पर कोई दबाव बनाता है। क्योंकि घर में और सभी दोस्त रानी दी की बात कभी नहीं टाला करते थे। रानी दी ने उस दौरान कहा था कि मैं अपने भाई को खो रही हूं। कुछ करो। तो मैंने उनसे कहा था कि सब ठीक हो जाएगा, आप चिंता मत करो।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications