Ankita Lokhande Pregnancy: आ गई अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी टेस्ट रिपोर्ट, जानिए पॉजिटिव या निगेटिव

Ankita Lokhande Pregnancy Report: बिग बॉस हाउस में इस बार कपल्स की एंट्री ने गेम को अलग ही लेवल पर लाकर खड़ा कर दिया है। जहां अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादीशुदा लाइफ अलग ही ट्रैक पर जाती दिखाई दे रही है तो वहीं पिछले दिनों अंकिता अपने प्रेग्नेंसी के मुद्दे को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं।
अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट सामने आ गई है और इस बात का खुलासा हो गया है कि आखिर अभिनेत्री प्रेग्नेंट है या नहीं। हालांकि रिपोर्ट के बारे में जानकर उनके एक्साइटेड फैंस को जरा बुरा लग सकता है। टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जिसे देखकर फैंस ने रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने जहां लिखा, अपना गेम चालू रखना तो वहीं कई यूजर्स ने हार्ट इमोजी शेयर की है।
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में, अंकिता "मूड स्विंग्स" से गुजर रही थी जब एक्ट्रेस ने अपने पति विक्की जैन को बताया था कि वह उससे परेशान है और घर छोड़ना चाहती हैं। उन्होंने कहा था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और उन्होंने अपने पीरियड्स मिस पर भी टेंशन जाहिर की थी। अंकिता ने कहा था, "मेरेको लग रहा है मैं बीमार हूं, मेरे को फीलिंग आ रही है अंदर से। मैं ठीक नहीं हूं। मुझे पीरियड नहीं आ रहा है, मुझे घर जाना है।'' अंकिता ने इसी दौरान खुलासा किया था कि उनका प्रेग्नेंसी क लिए बल्ड टेस्ट भी हुआ है।
वहीं बिग बॉस 17 की बात करे तो शो में अंकिता और विक्की बाकी कंटेस्टेंट पर काफी भारी पड़ रेह हैं दोनों खूब सुर्खियों छाए हुए हैं। वहीं बिग बॉस के घर में अंकिता और विक्की के बीच काफी लड़ाइयां भी देखने को मिली है। शो के लेटेस्ट प्रोमो में दोनों की मां बिग बॉस के घर में एंट्री लेतीं हैं। इस दौरान विक्की की मां उन पर काफी भड़कती हैं और समझाती है कि वे घर पर कभी नहीं लड़ते थे तो शो में इतनी गंदी लड़ाई क्यों कर रहे हैं। इस दौरान विक्की अपनी मां को देखकर फूट-फूट कर रोते हुए भी नजर आए।


Click it and Unblock the Notifications