सुशांत को न्याय देने के लिए अंकिता लोखंडे ने लाखों लोगों के साथ जलाया कैंडल- तुम जहां भी हो
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीने से अधिक का समय हो गया है। पुलिस बीते एक महीने से इस संंबंध में अपनी जांच को तेजी से आगे बढ़ा रही है। अभी तक 30 से अधिक लोगों का बयान इसमें दर्ज किया गया है। फैंस ने गुरुवार को सुशांत के लिए दीया जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। न्याय के लिए सुशांत के लाखों फैंस ने कैंडल जलाया।
Recommended Video
ऐसे में एक बार फिर से अंकिता लोखंडे सामने आयीं। 14 जून को सुशांत की मौत के बाद से ही अंकिता लोखंडे ने पूरी तरह से सोशल मीडिया से दूरी बना कर रखी है।

जिस दिन सुशांत के सुसाइड को एक महीना पूरा हुआ तो उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि भगवान का बच्चा। इस बार एक बार फिर उन्होंने सुशांत के लिए दीया जलाते हुए अपने सबसे करीबी दोस्त के लिए फिर से एक खास मैसेज पोस्ट किया है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications