टीवी की इस हसीना को 19 साल की उम्र में कॉन्प्रोमाइज करने के लिए किया गया अप्रोच, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन तक अपना जलवा दिखा देने वाली मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे इन दिनों काफी सुर्खियों में रहती हैं। बता दें कि वह अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती को लेकर भी काफी चर्चा में रही है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी अच्छा खासa काम किया। लेकिन उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कास्टिंग काउच का भी सामना किया। एक इंटरव्यू के दौरान अंकिता लोखंडे ने अपने इस एक्सपीरियंस पर काफी खुलकर बात की और कहा किजब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू किया था तो वह एक साउथ फिल्म के ऑडिशन के लिए गई थी।जहां पर उनसे कॉन्प्रोमाइज करने के लिए कह दिया गया था।
19 साल की उम्र में अंकिता को कंप्रोमाइज करने के लिए किया गया अप्रोच
अंकिता लोखंडे ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि 'मैं उन दिनों बहुत ही स्मार्ट हुआ करती थी, मैं उस दिन रूम में अकेली थी और उन दिनों मेरी उम्र महज 19 से 20 साल की होगी। लेकिन अचानक से मेरे पास एक शख्स आता है और कहता है कि आपको कंप्रोमाइज करना पड़ेगा। जिस पर मैंने उससे पूछा कि कैसा कंप्रोमाइज चाहते हैं आप के प्रोड्यूसर? क्या मुझे डिनर या फिर पार्टीज में जाना होगा?' अंकिता लोखंडे ने इस पर बताया था कि उन्होंने ऐसे सवाल इसीलिए पूछा क्योंकि वह प्रोड्यूसर के साथ सोने वाली बातों से बचना चाहती थी।
अंकिता लोखंडे ने लगाई शख्स की जमकर क्लास
अंकिता लोखंडे ने आगे बताया कि 'जैसे ही उस शक्स ने मुझे पूरी बात बताई तो मैंने उसकी बैंड बजा डाली। मैंने उस शख्स को यह कहा कि परिसर को टैलेंटेड लड़कियों से ज्यादा उनके साथ सोने में दिलचस्पी है। इतना कहते ही मैं वहां से निकल जाती हूं। जिसके बाद में उस शक्स ने मुझसे माफी भी मांगी थी और कहा था कि वह मुझे फिल्म में कास्ट करवाने की कोशिश कर सकता है। लेकिन मैंने उससे मना कर दिया कि तुम चाहे कितनी भी कोशिश करो, लेकिन मैं तुम्हारी फिल्म में काम करने के लिए इंटरेस्टेड नहीं हूं।'
अंकिता लोखंडे ने इस कारण बनाई फ़िल्मी दुनिया से दूरी
अंकिता लोखंडे ने अपना एक और ऐसा ही अनुभव शेयर करते हुए बताया था कि 'जब मैं फिल्मों में काम करने लगी तो मैंने फिर से यही सब महसूस किया। एक बहुत बड़े एक्टर जिनका मैं नाम नहीं लेना चाहती हूं। उन्होंने मुझसे हाथ मिलाया और उनकी गलत नियत में एकदम से समझ गयी। मुझे कुछ अच्छी वाइब्स नहीं आ रही थी। इसीलिए मैंने जल्दी से अपने हाथ को पीछे कर लिया। मुझे समझ आ गया था कि यहां पर मेरा कुछ नहीं होने वाला है क्योंकि फिल्मी दुनिया में सिर्फ गिव और टेक चलता है। इसीलिए मैंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली।'


Click it and Unblock the Notifications