अंकिता लोखंडे ने 'संवार लूं' गाने पर किया जबरदस्त डांस, साड़ी में दिख रहीं शानदार- वीडियो वायरल
पिछले लंबे समय से अंकिता लोखंडे अपने दोस्त सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ दिलाने के लिए चर्चा में रहीं। वह सुशांत के परिवार के साथ न्याय की इस लड़ाई में उनके साथ खड़ी रहीं। अब अंकिता लोखंडे अपने वीडियो को लेकर छाई हुई है। इस वीडियो में साड़ी में जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से ये वीडियो वायरल हो रहा है और फैंस को जमकर इसे पसंद कर रहे हैं।
वीडियो की बात करें तो इसमें अंकिता लोखंडे रणबीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म लुटेरा के संवार लूं पर डांस करती दिख रही हैं। इस वीडियो में उन्होंने खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है और वह खुद भी काफी कॉन्फिडेंट नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए पवित्र रिश्ता फेम अंकिता लोखंडे ने लिखा कि साड़ी में डांस और जबरदस्त म्यूजिक का मेल भी अद्भुत ही होता है। अंकिता द्वारा शेयर इस वीडियो को लाखों लोगों द्वारा लाइक किया जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications