सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीना- अंकिता लोखंडे ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, शेयर किया पोस्ट
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज एक महीना हो चुका है। एक बार सभी चाहने वालों के दिल सुशांत को याद कर शोक से भर गया है। उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी इस दौरान काफी सदमे में रही हैं और आज उन्होंने उनके लिए पहली बार एक पोस्ट किया है। अंकिता ने भगवान के सामने दीया जलाया है और लिखा है- Child of God.
Recommended Video
सुशांत के निधन के बाद अंकिता बिल्कुल टूट गई थीं। उनके नजदीकी बताते हैं कि अंकित दिन- दिन भर रोती रहती थीं। अंकिता और सुशांत का रिश्ता भले टूट गया था, लेकिन दोनों काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे और हमेशा एक- दूसरे को फिल्म रिलीज के दौरान शुभकामनाएं दिया करते थे।

14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली थी। जिसके बाद फैंस उम्मीद कर रहे थे कि अंकिता का रिएक्शन आएगा, लेकिन अंकिता एक महीने तक बिल्कुल शांत रही थीं। उन्होंने सुशांत के परिवार से जाकर मुलाकात की थी। लेकिन सोशल मीडिया पर किसी तरह का पोस्ट नहीं डाला। अब आज अंकिता के पोस्ट पर फैंस उन्हें मजबूत बने रहने की सलाह दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











