अंकिता लोखंडे का मुंहतोड़ जवाब- अपने दोस्त के लिए इंसाफ मांगा, मुझे 2 सेकेंड की फेम वाली कहा
अंकिता लोखंडे पर रिया चक्रवर्ती के बीच का मामला अब सरेआम सामने आ रहा है। इसकी वजह हैं रिया चक्रवर्ती की खास दोस्त शिबानी दांडेकर। शिबानी ने बीते दिनों एक लंबा पोस्ट लिखकर अंकिता लोखंडे पर जमकर निशाना साधा है। शिबानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट अंकिता के लिए 2 सेकेंड की फेम इस वाक्य का इस्तेमाल किया था।
इस पर एक बार फिर से अंकिता लोखंडे ने करारा जवाब दिया है। अंकिता ने ये बताया है कि कैसे उन्हें 2 सेकेंड के फेम और नाम पाने के लिए ऐसी हरकत करने की जरूरत नहीं है। अंकिता ने पोस्ट के जरिए बताया है कि कैसे एक लोकप्रिय टीवी एक्ट्रेस होने पर गर्व है और हमेशा रहेगा। अंकिता के इस पोस्ट पर उनके फैंस भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

गुरुवार रात को अंकिता लोखंडे ने इस मामले पर एक लंबा पोस्ट लिखा है। अंकिता ने अपने विचारों में साफ तौर पर कहा है कि उनकी आलोचना की जाती है। क्योंकि उन्हें टीवी का कलाकार माना जाता है।


Click it and Unblock the Notifications