अंकित से शादी करना चाहती थी निधि, मना करने पर किया केस

लेकिन अंकित के माता-पिता का कहना है कि ये सब साजिश है। अंकित तिवारी को फंसाने के लिए निधि ये कर रही है। अंकित तो उससे प्यार करता था और शादी भी करना चाहता था लेकिन निधि द्वारा बोले जा रहे झूठ के बारे में पता चलने के बाद उसका दिल टूट गया। अंकित के परिवार के स्टेटमेंट के अनुसार-
'अंकित दो साल पहले 2012 में दुर्गा पूजा के दौरान निधि खन्ना से मिला था तभी से दोनों की अच्छी दोस्ती हो गयी थी। कुछ समय एक दूसरे को जानने और समझने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को दूसरे लेवल पर ले जाने की सोची लेकिन उसी दौरान अंकित को निधि की जिंदगी से जुड़ी कई ऐसी बातें पता चलीं जिन्हें जानकर वो हैरान रह गया। अंकित को पता चला कि निधि एक विधवा है और उसका एक 13 साल का बच्चा भी है। इन बातों को जानकर अंकित काफी दुखी और परेशान हो गया लेकिन उसने अपने इस रिश्ते को खत्म कर देने का फैसला किया।'
'अंकित की इस बात से निधि काफी परेशान हो गयी क्योंकि उसके लिए ये एक सुनहरा अवसर था और वो अंकित की शौहरत का फायदा उठाना चाहती थी। जब अंकित ने उससे अलग होने की बात कही तो उसने अंकित और उसके भाई को धमकी देनी शुरु कर दी। निधि ने कहा कि वो अंकित और उसके परिवार को सबक सिखाएगी और आखिरकार उसने ये केस फाइल कर दिया जिसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। अंकित के परिवार वालों का कहना है कि उन्हें कानून व्यवस्था पर पूरा यकीन है और वो अंकित के फैन्स और मीडिया कर्मचारियों पर पूरा भरोसा करते हैं कि वो अंकित का साथ देंगे।'
अब देखना ये है कि अंकित को बचाने के लिए उसके परिवार वाले ये सब कह रहे हैं या वाकई इन बातों में सच्चाई है।


Click it and Unblock the Notifications











