सेक्सुअल फेवर के लिए आशिकी-2 सिंगर अंकित तिवारी ने गलफ्रेंड की मांग में भर दिया था सिंदूर

पीडिता ने पुलिस को बताया कि अंकित तिवारी शादी का वादा कर पिछले साल जुलाई से उसका यौन शोषण कर रहा था। वहीं अंकित के भाई अंकुर तिवारी ने पीडि़ता को धमकी दी कि अगर उसने यौन शोषण की बात सार्वजनिक की तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है मगर कोर्ट में पेश होने के बाद अंकुर को जमानत दे दी गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीडिता ने पिछले साल 21 जुलाई को अपनी बहन के बर्थ डे पर ब्वॉयफ्रेंड अंकित तिवारी को घर पर बुलाया था।
पार्टी के दौरान अंकित तिवारी ने गर्लफ्रेंड को शराब पीने के लिए मजबूर किया। अंकित ने बात करने का बहाना बनाकर गर्लफ्रेंड को बिस्तर पर बुलाया। इसके बाद शादी का वादा कर गर्लफ्रेंड से बलात्कार किया। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक पिछले साल अंकित ने अपने घर पर बने मंदिर में गर्लफ्रेंड की मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद अंकित गर्लफ्रेंड से सेक्सुअल फेवर मांगने लगा। जब पीडिता ने बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का विरोध किया तो अंकित ने उसे धमकी दी कि तुम्हारे अश्लील फोटो और वीडियो सोशल नेटवर्किग साइटों पर अपलोड कर दूंगा।
अंकित ने अपनी गर्लफ्रेंड को बताया कि उसके माता-पिता शादी के लिए राजी नहीं है। जब गर्लफ्रेंड ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही तो दोनों भाईयों ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। अंकित के वकील नीरज गुप्ता ने आरोपों को झूठा करार दिया है। गुप्ता का कहना है कि पैसे एंठने के लिए अंकित के खिलाफ झूठे आरोप लगाए गए हैं।
गुप्ता के मुताबिक जब आरोप लगाने वाली लड़की को पता चला कि अंकित करियर में सफल हो रहा है तो वह पैसों की मांग करने लगी। जब अंकित ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो उसने झूठी शिकायत दर्ज करवा दी। गुप्ता के मुताबिक अंकित अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहता था लेकिन जब उसे पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है तो उसने जवाब देने से इनकार कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications











