अंकित तिवारी को 26 मई तक न्यायिक अभिरक्षा में रखने का आदेश

Ankit Tiwari gets Judicial custody till 26 May
बॉलीवुड के जाने माने गायक अंकित तिवारी को अपनी गर्लफ्रैंड के साथ रेप करने और उसे धमकी देने के जुर्म में पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिये गये थे। लेकिन अब कोर्ट ने अंकित तिवारी को 26 मई तक न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश दिये हैं। अंकित तिवारी से अब पुलिस बिना मजिस्ट्रेट की इजाजत के कोई पूछताछ नहीं कर सकेगी। अंकित तिवारी और उनके भाई अंकुर तिवारी दोनों को ही इस सजा के अंतर्गत 26 मई तक रहना होगा उसके बाद ही कोर्ट गवाहों और सबूतों को मद्देनजर फैसला लेगी।

ज्ञात हो कि 7 मई की रात को करीब 10 बजे मुबई पुलिस अंकित तिवारी की गर्लफ्रैंड की शिकायत पर अंकित तिवारी और अंकुर तिवारी को अरेस्ट करके पुलिस स्टेशन लाई। दर्ज की गयी शिकायत के अनुसार अंकित तिवारी ने शादी का झांसा देकर पीड़ित के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसके बाद में शादी से मना कर दिया। साथ ही पीड़ित को धमकाया भी कि वो किसी से इस बात की शिकायत ना करे।

दूसरी तरफ अंकित के परिवार वालों का कहना है कि अंकित उस लड़की को पिछले दो साल से जानता है। वो उससे शादी करना चाहता था लेकिन जब उसे पता चला की लड़की शादी शुदा है और उसका एक 13 साल का बेटा है तो उसने शादी से मना कर दिया। इसके बाद से ही वो लड़की अंकित से बदला लेने की फिराक में थी और अब उसने ये झूठा केस कर दिया है। अंकित का कहना है कि पिछले एक साल से वो उस लड़की से मिला तक नहीं और ना ही उनके बीच कोई रिलेशन है।

पुलिस इस केस की तहकीकात कर रही है। फिल्हाल 26 मई तक अंकित को न्यायिक हिरासत देने के चलते अब 26 मई के बाद ही इस केस पर सुनवाई होगी। लोगों को उम्मीद है कि अंकित को न्याय मिले। अगर वो गलत हैं तो उन्हें कड़ी से कड़ी सजा भी होनी चाहिए। फिल्हाल इस केस को लेकर अंकित के परिवार वाले काफी परेशान हैं और लगातार उम्मीद कर रहे हैं कि अदालत उनके बेटे को न्याय दिलाए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X