पाकिस्तान से भारत लौटेगी अंजू, भड़के लोग बोले- 'इस गद्दार को वापस ना आने दिया जाए'

कुछ दिन पहले सरहदों को पार करके मोहब्बत का झंडा बुलंद करने की दो खबरें आईं थीँ। एक सीमा हैदर थी जो कि पाकिस्तान से भारत आई थी। एक कहानी अंजू की थी जो कि भारत से चली गई थी।
इन दोनों खबरों ने सोशल मीडिया पर धमाका कर दिया था और लोग इसको लेकर बातें कर रहे थे। लेकिन अब अंजू को लेकर खबर आई है कि वो पाकिस्तान से भारत लौटने वाली है। जी हां, एबीपी न्यूज की मानें तो अंजू भारत वापस आएंगी और उनको अपने बच्चों की याद सता रही है।
एबीपी ने लिखा है, राजस्थान से पाकिस्तान गई अंजू वापस भारत लौट रही है। अक्टूबर के अंत तक अंजू के भारत लौटने की खबरें हैं। अंजू ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा, "मेरे पास सभी सवालों के जवाब हैं। मैंने कुछ गलत नहीं किया है। मुझे मेरे बच्चों के पास वापस आना है। किसी और से कोई मतलब नहीं है।"
अंजू का कहना है कि अगर बच्चे पाकिस्तान चलना चाहेंगे तो वो उन्हें लेकर लौट जाएगी। इसके बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं और वो अंजू को लेकर मिली जुली बातें कर रहे हैं।
एक ने लिखा है, बच्चे भी बड़े होकर बोलेंगे तू नारी नही पिसाचनी है पिसाचनी। एक का कहना है, ''भारत सरकार से इतना सा निवेदन है इस देशद्रोही सनातन द्रोही को आने मत देना पता नहीं अपने साथ परमाणु बम बांध कर आ जाए।'' एक का कहना है, ''क्या करने आ रही अब... बेशर्म ..कान्ही की।''
एक ने लिखा, ''मुबारक हो इंडिया वालो हम मामा बन रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''सरकार से अपील है कि इन्हें भारत आने नहीं दिया जाए।'' इस तरह से लोग अंजू पर भड़क रहे हैं और लगातार ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि अंजू की तरफ से इस ट्रोलिंग को लेकर किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। देखने वाली बात होगी कि वो भारत कब लौटेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











