किसी भी पति को छोड़ने के मूड में नहीं है अंजू बोली- 'मैं अरविंद और नसरूल्ला दोनों की बीबी रहूंगी...'

Anju Pakistan: सीमा हैदर के बाद अंजू का मुद्दा भी काफी सुर्खियों में छाया हुआ है। राजस्थान से पाकिस्तान गई अंजू जहां देश में वापसी कर चुकी है तो वहीं अभी उनको लेकर लोगों के दिन में कई तरह के सवाल हैं। सब जानना चाहते हैं कि आखिर अंजू का आगे का प्लान क्या है।
इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू में अंजू ने तमाम सवालों पर खुलकर जवाब दिए हैं। इस इंटरव्यू में अंजू ने बताया कि वो फिलहाल अपने बच्चों के साथ रह रही है। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि वो अपने पहले पति अरविंद कुमार के साथ नहीं रह रही हैं। उनके पहले पति अरविंद भिवाड़ी में हैं और वो दिल्ली के करीब ही अपने बच्चों को साथ लेकर रह रही हैं।
फातिमा बनी अंजू ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मैं दोनों की पत्नी हूं और रहूंगी उसी के साथ जिससे दिल से शादी की है। उन्होंने कहा कि कानूनी तौर पर मैं अभी अरविंद की भी पत्नी हूं और उधर निकाह किया है तो उनकी भी हूं। उन्होंने कहा कि मैंने अभी तलाक के लिए कोई अर्जी नहीं दी है। आगे बच्चों के भविष्य को देखते हुए फैसला लिया जाएगा।
भारत लौटी अंजू ने बताया कि मेरी कम उम्र में ही शादी करवा दी गई थी। उन्होंने कहा कि 17 साल की उम्र में ही मेरे बेटी हुई। उन्होंने दावा किया कि पहले पति अरविंद से शादी के बाद से ही परेशानी होने लगी थी। मैंने अपनी ओर से एडजस्ट करने की बहुत कोशिश की, लेकिन कुछ सही नहीं हुआ।
उन्होंने नसरुल्लाह के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने मुझे एक्सेप्ट किया है तो मेरे बच्चों को भी स्वीकार किया है। अंजू ने पाकिस्तान वापस जाने को लेकर कहा कि बच्चों के साथ बिजी हूं। अगर बच्चे पाकिस्तान जाने के लिए तैयार हो गए तो उन्हें वहां लेकर जाऊंगी। अगर वो तैयार नहीं होते हैं तो नसरुल्लाह भारत आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











