..................... पाकिस्तान से लौटी अंजू की उजड़ गई दुनिया, बच्चों ने बात तक करने से किया इंकार! Anju returned from Pakistan, her world was ruined, her children refused to even talk to her! - Hindi Filmibeat

लुट गई अंजू, पाकिस्तान से जिस मकसद के लिए लौटी वो नहीं होगा पूरा, रो रोकर हो रहा है बुरा हाल!

anju

Anju's Kids News- पाकिस्तान से हाल ही में भारत वापस लौटी अंजू इस वक्त खबरों का हिस्सा है। पता चला है कि वो काफी बुरे हाल ही में है और रो रोकर उसकी तबियत खराब हो गई है। इंडिया न्यूज के एक वीडियो मानें तो दावा किया जा रहा है कि अंजू काफी परेशान हैं क्योंकि उनके बच्चे नाराज हैं।

दरअसल अंजू सिर्फ अपने बच्चों की वजह से भारत लौटी थी। लेकिन यहां आकर जो कुछ भी हुआ वो काफी चौकाने वाला था। इंडिया न्यूज की मानें तो अंजू के बच्चे उनकी शक्ल तक नहीं देखना चाहते हैं। ये भी पता चला है कि बच्चों ने अंजू से मिलना तो दूर, बात तक करने से इंकार कर दिया है।

हालांकि पहले वो न्यूज चैनल से बात करने को कह रही थीं लेकिन बात में इंकार कर दिया। अब देखने वाली बात होगी कि वो क्या करती है। लेकिन इस पूरी खबर से इतना तो तय है कि अंजू का घर संसार उजड़ गया है।

वो रो रोकर अपने बच्चों को याद कर रही है और मिलने चाहती है। लोग इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''अंजू फातिमा को सजा मिलनी चाहिए यही एक चरित्र हीन महिला है दुश्मन देश मै जाने से पहले सौ बार सोचा होता।''

एक ने लिखा, ''कोई सदमा नही, यह अय्याश ड्रामे बाज मोहतरमा पर विश्वास करना, अरविंद ओर बच्चों को कही का नही छोड़ेगा.... अरविंद ओर बच्चों को इस डायन के परछाई से दूर रहना चाहिए।'' एक ने लिखा, ''जो बच्चों को छोड़ सकती है वह दुनिया में किसी की नहीं हो सकती।''

इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे है। अंजू इसी वजह से अजीब सी लग रही हैं। भारत में वापसी करती अंजू के चेहरे पर उतनी खुशी दिखाई नहीं दे रही है। पाकिस्तान जाने के बाद ऐसी खबर भी सामने आई कि अंजू ने नसरुल्लाह के साथ निकाह भी कर लिया था।

अंजू और नसरुल्लाह के निकाह की तस्वीर भी सामने आई थी। इतना ही नहीं अंजू ने इस्‍लाम धर्म भी अपना लिया और उसका नाम फातिमा रख दिया गया था। वहीं अब लोगों का कहना है कि इसी तरह से सीमा हैदर और उसके बच्चों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए।

Read more about: anju
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X