क्या नसरुल्लाह ने प्रेग्नेंट कर अंजू को भेजा वापस भारत ? बच्चे पर मुस्कुराकर बोलीं- ऐसा कुछ...

Anju Fatima Pregnnat With Nasrullah: सीमा हैदर के बाद अंजू का मुद्दा भी काफी सुर्खियों में छाया हुआ है। राजस्थान से पाकिस्तान गई अंजू को लेकर लोगों के दिन में कई तरह के सवाल हैं। सब जानना चाहते हैं कि आखिर अंजू का आगे का प्लान क्या है। इस बीच अंजू ने एक यूट्यूबल चैनल से बातचीत की और कई सवालों का जवाब भी दिया।
अंजू के धर्म बदलने, पाकिस्तान में नसरुल्ला से निकाह के कई दावों किए गए थे। इस इंटरव्यू में अंजू ने इस तरह के कई सवालों के जवाब दिए हैं। इतना ही नहीं अरविंद से तलाक को लेकर भी उन्होंने बड़ा बयान दिया है। बताया जा रहा है कि अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने के लिए अंजू राजस्थान से पाकिस्तान पहुंच गई थी। अब कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अंजू ने अपने पति अरविंद और बच्चों से भी बात की है।
अंजू ने अपने वकील के साथ एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू दिया था। अंजू के प्रेग्नेंट होने की भी चर्चा है। इंटरव्यू में अंजू के प्रेग्नेंसी को लेकर भी सवाल किया गया। क्या आप मां बनने वाली हैं? इस सवाल को सुनकर अंजू मुस्कुराने लगी। फिर नजरें नीचे करते हुए उन्होंने कहा, 'ऐसा कुछ नहीं है'। बता दें कि अपने पाकिस्तानी प्रेमी के साथ तकरीबन 5 महीने रहकर अंजू भारत लौटी है। पाकिस्तान में अंजू और नसरुल्ला के निकाह की भी काफी चर्चा थी।
एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में अंजू ने कहा कि पति अरविंद और बच्चों से उनकी बात भी हुई है। हालांकि अंजू ने इस बात का कोई साफ तौर पर जवाब नहीं दिया कि क्या परिवार से उनकी मुलाकात हुई है या नहीं। बता दें कि अंजू 29 नवंबर को पाकिस्तान से भारत लौटी थी। इसके बाद उसके पति अरविंद ने कहा था कि बच्चे न तो अंजू से मुलाकात करना चाहते है और न ही कोई बात करना चाहते हैं।
पति अरविंद से तलाक की बात को अंजू से साफ तौर पर खारिज कर दिया। इंटरव्यू के दौरान अंजू ने कहा कि अभी ऐसा कुछ नहीं है। इतना ही नहीं अपनी गिरफ्तारी की आशंकाओं को भी अंजू ने नकार दिया। अंजू ने कहा कि भारत में रहकर पाकिस्तान जाने की प्रक्रिया में उन्होंने किसी भी नियम को नहीं तोड़ा है। इसलिए उन्हें गिरफ्तारी का कोई डर नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











