बचे हुए ये काम निपटाने पाकिस्तान से भारत आई है अंजू, बोलीं- ये पाकिस्तान का प्यार है हिंदुस्तान का नहीं..

Anju, Anju Back To India

Anju Interview: दो बच्चों, पति को छोड़ किसी और शख्स के प्यार के लिए भारत से पाकिस्तान गई अंजू आखिरकार अपने वतन लौट आई। हालांकि अब अंजू के तेवर काफी बदले हुए दिखाई दे रहे हैं और वो पाकिस्तान की भाषा बोल रही हैं। बताया जा रहा है कि अंजू यहां अपने परिवार से मिलने के पास वापस नहीं लौटी है बल्कि कुछ अधूरे काम निपटाने के लिए आई है।

हाल ही में मीजिया से बातचीत के दौरान अंजू ने अपने अगले स्टेप का खुलासा किया है और ये भी बताया कि वो भारत क्या करने के लिए लौटी हैं। कुछ महीनों पहले पाकिस्तान गई अंजू अभी भारत लौटी है। अटारी बॉर्डर के रास्ते लौटी अंजू से इंटेलिजेंस एजेंसियों ने पूछताछ की है।

अंजू जुलाई में पाकिस्‍तान गईं थीं और अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्‍ला से निकाह कर लिया था। उन्‍होंने इस्‍लाम धर्म स्‍वीकार किया और अपना नाम फातिमा रख लिया। अंजू ने खुलासा किया कि वो अपने भारतीय पति अरविंद से तलाक लेंगी और अपने बच्‍चों को पाकिस्‍तान ले जाने की कोशिश करेंगीं।

राजस्थान की रहने वाली अंजू छह महीने के बाद पाकिस्तान से भारत लौटी है। वहां उसने अपने फेसबुक पर मिले प्रेमी नसरुल्लाह से शादी कर ली है। उसका नया नाम फातिमा है। पाकिस्तान से भारत लौटने के बाद अंजू ने बताया है कि वहां के लोगों ने उसे बहुत प्यार दिया है। अंजू कहती है कि वहां लोग बहुत अच्छे हैं। सभी लोगों की तरफ से बहुत प्यार मिला और सम्मान के साथ मेहमानवाजी की।

More from Filmibeat

Read more about: anju anju back to india
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X