Anjini Dhawan: बिकिनी फोटो और हॉट लुक से इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं वरुण धवन की भतीजी अंजिनी, देखें तस्वीरें

anjini

Anjini Dhawan: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन आजकल अपनी बोल्ड तस्वीरों के कारण खूब चर्चा में हैं। अंजिनी इंटरनेट पर अपनी हॉट तस्वीरें पोस्ट कर खूब सुर्खियां बटोर रही है। ऐसा लगता है कि वे बॉलीवुड में जल्द ही डेब्यू करेंगी। लेकिन बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरों को पोस्ट कर एक बड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है।

अंजिनी का इंस्टाग्राम अकाउंट भी वेरीफाइड है और उन्हें 2 लाख 30 हजार से अधिक लोग फॉलो कर रहे हैं। हालांकि अंजिनी धवन अपने चाचा और बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फिल्म 'कुली नंबर 1' में असिस्टेंट का काम कर चुकी हैं, लेकिन अभी तक ऑनस्क्रीन उन्होंने डेब्यू नहीं किया है। लेकिन वे इसके लिए पूरी तरह से तैयार लग रही हैं।

कम ही लोग जानते होंगे कि अंजिनी धवन का अपना खुद का फैशन ब्रांड लेबल है। जून 2020 में, अंजिनी धवन ने को-फाउंडर देवयानी सेठ के साथ अपना खुद का फैशन ब्रांड "Label Jiyani" लॉन्च किया था। लेबल जियानी लखनऊ से हस्तनिर्मित चिकनकारी कुर्तियों के साथ एक ऑनलाइन बुटीक स्टोर है।

इतना ही नहीं, अपने इस फैशन ब्रांड के लिए अंजिनी को ET की तरफ से इंस्पायरिंग वूमेन 2021 का अवार्ड भी मिल चुका है। इसकी तस्वीरें अंजिनी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हुई हैं और वे खुद ही अपने ब्रांड की मॉडलिंग करते हुए भी नजर आती हैं।

आपको बता दें, अंजिनी कपूर अक्सर फोटोशूट करवाती रहती है और फोटोशूट की ये तस्वीरें और वीडियो अपने फैंस और फॉलोअर्स के लिए शेयर करती रहती हैं। बीते दिनों वे ज्वेलरी ब्रांड Avior Jewels और स्पोर्ट्स वियर ब्रांड Bird Eye को भी प्रमोट करती हुई नजर आई थीं, जिसके फोटो और वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए थे।

इसके अलावा अंजिनी ने संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर और जाह्नवी की छोटी बहन खुशी कपूर के साथ भी सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें पोस्ट की हुई हैं जिससे ये साफ जाहिर है कि ये सभी करीबी फ्रेंड्स हैं।

चर्चा ये भी है कि जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर भी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। अब लगता है कि अंजिनी धवन और खुशी कपूर दोनों ही बॉलीवुड में साथ में डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार हैं तभी आजकल वे खूब सुर्खियों में हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X