'गूगल पे' चलाते हो? भिखारी से अंजिनी धवन ने पूछा सवाल, Video पर लोग दे रहे हैं ऐसे रिएक्शन्स

anjini Dhawan viral video

Anjini Dhawan ask for Google pay to Beggar- वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन अक्सर चर्चा में रहती हैं। अंजिनी धवन आने वाले समय में काफी बड़े धमाके करती दिखने वाली हैं।

लेकिन इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक जरुरतमंद शख्स से गूगल पे के बारे में पूछती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल अंजिनी धवन अपनी कार से कहीं जा रहीं थीं और पैपराजी के सामने ही एक भिखारी आ गया था।

जब अंजिनी से पैसों को लेकर उसने मांग की तो अंजिनी से सीधे से कह दिया कि उनके पास कैश नहीं है। इसके बाद जो भी हुआ वो चर्चा में है और लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। अंजिनी धवन सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज और तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं।

गूगल पे है?

पीएम मोदी ने डिजिटल इंडिया बनाने का जो सपना देखा था वो अब सच होता दिख रहा है। इस वक्त भिखारी भी यूपीआई पर हैं और अंजिनी धवन ने भिखारी से यही सवाल किया था कि क्या उनके पास गूगल पे है? पहले तो लोगों को लगा था कि अंजिनी ने गलत सवाल पूछा है लेकिन बाद में सभी हैरान रह गए।

इस भिखारी के पास गूगल पे था और अंजिनी ने तुरंत ऑनलाइन पैसे दे दिए। भिखारी ने पैपराजी से पूछा कि कितना किया है? इसके बाद आपकी हंसी नहीं रुकने वाली है। पैपराजी ने जवाब दिया कि अच्छा अमाउंट किया है। अब इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं।

क्या बोले लोग?

वायरल हो रहे इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ''अंकल जी के लिए रिस्पेक्ट।'' एक ने लिखा, ''डिजिटल इंडिया वाकई में बन गया है।'' एक ने लिखा, ''कितनी अमाउंट है ये तो बताओ।'' एक ने लिखा, ''लगता है 10 रुपए दिए हैं।''

एक ने लिखा, ''कार का बायां शीशा गायब।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि अंजिनी ने किसी भी कमेंट पर रिएक्ट किया है। आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..

More from Filmibeat

Read more about: anjini dhawan viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X