'अंजानो से ही बनती है प्रेम कहानी'

By Staff

'अंजानो से ही बनती है प्रेम कहानी'
एक हफ़्ते टलने के बाद प्रियंका चोपड़ा और रणबीर कपूर की फ़िल्म 'अंजाना अनजानी' इस हफ़्ते रिलीज़ हो रही है.फ़िल्म में मूख्य भूमिका निभा रही अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मानती हैं कि कोई भी प्रेम कहानी जब शुरू होती है उससे पहले दो लोग एक दूसरे से अनजाने ही होते हैं इसलिए फ़िल्म का शीर्षक प्रेम कहानी के लिए सटीक है.

फ़िल्म कहानी है दो ऐसे लोगों की जो जीवन से हताश हो कर आत्महत्या करने की सोचते हैं. लेकिन तभी उनकी मुलाक़ात एक दूसरे से कुछ ऐसे हालात में होती है कि वो कुछ दिन साथ रह कर वो सब करने की सोचते हैं जो वो जीवन में करना चाहते थे. और एक दूसरे के साथ समय बिताते-बिताते वो दोनों अनजाने एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं.

ये रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा की एकसाथ पहली फ़िल्म है.फ़िल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कहते हैं कि प्रियंका इस किरदार के लिए फ़िल्म की पूरी टीम की ही पहली पसंद थीं क्यूंकि ये किरदार ऐसी लड़की का है जो चुलबुली भी है और खूब बातूनी भी, साथ ही वो ऐसी किसी अभिनेत्री को लेना चाहते थे जिसने इससे पहले रणबीर के साथ काम नहीं किया हो.

सिद्धार्थ आनंद रणबीर के बारे में कहते हैं कि उनकी किसी भी फ़िल्म में उनका काम दोहराता हुआ नहीं दिखाई देता. उन्हें हर फ़िल्म में रणबीर अलग ही दिखते हैं और इसीलिए उनकी हर फ़िल्म अलग ही होती है.अभी तक रणबीर कपूर ने जिन अभिनेत्रियों के साथ भी काम किया है, सभी के साथ उन्हें जोड़ा गया है चाहे वो सोनम कपूर हों, दीपिका पादुकोण या कैटरीना कैफ़.

मगर रणबीर कहते हैं कि जिस किसी के साथ भी उन्हें जोड़ कर इस तरह कि बातें की जाती हैं उन्हें उसके लिए दुःख होता है. वो ख़ुद इस तरह की बातों से प्रभावित नहीं होते हैं , इनका सारा ध्यान सिर्फ़ उनकी फ़िल्म पर होता है.रणबीर ने कहा कि अगर लोग सोचते हैं कि इस तरह कि बातों से फ़िल्म को किसी तरह का प्रचार मिलता है तो वो ग़लत है क्यूंकि फ़िल्म अगर चलती है तो अपने दम पर, और किसी भी बात से आकर्षित हो कर लोग फ़िल्म देखने नहीं आते.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X