..................... Anjali Varmora suicide by hanging on fan 23 Year Old Model Who Committed Suicide Was Engaged Wedding Was Postponed - Hindi Filmibeat

सगाई के बाद टल गई थी शादी, पंखे से लटकी 23 साल की हसीना ने की आत्महत्या

Anjali Varmora Suicide

Anjali Varmora Suicide: गुजरात के सूरत में 23 साल की मॉडल अंजलि वार्मोरा ने आत्महत्या कर सनसनी मचा दी है। अंजलि का शव उनके घर पर लटका हुआ मिला जिससे हंगामा मचा गया है। अभी तक की जांच के अनुसार माना जा रहा है कि मानसिक तनाव के कारण अंजलि ने ये घातक कदम उठाया है।

सुसाइड से एक दिन पहले अंजलि ने इंस्टाग्राम पर कुछ भावुक पोस्ट किए थे। कुछ समय पहले सूरत में एक और मॉडल सुखप्रीत कौर ने भी आत्महत्या की थी। सूरत पुलिस के डीसीपी विजय गुर्जर के अंजलि वरमोरा फ्रीलांच मॉडलिंग करती थी। डीसीपी के अनुसार मॉडल चार स्टूडियो से जुड़ी हुई थी। पूरे मामले की जांच चल रही है।

हालांकि अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। अंजलि के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस लगातार अंजलि के परिवारवालों से पूछताछ में जुटी है। वहीं, अजलि के फोन की भी जांच हो रही है।

पुलिस के अनुसार, अंजलि वरमोरा अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ नवसारी बाजार के पास कार्तिक अपार्टमेंट में रहती थी। शनिवार की रात को उसने खाना खाया और आधी रात तक अपने परिवार के साथ सामान्य रूप से बातचीत की। बाहर घूमने जाने के लिए आग्रह किए जाने के बावजूद, उसने वहीं रहने का फैसला किया।

वरमोरा की सगाई दो साल पहले सूरत के एक व्यक्ति से हुई थी। उनकी शादी पहले इसी साल होने वाली थी, लेकिन हाल ही में उनके मंगेतर की मां की मौत के कारण इसे टाल दिया गया था। अंजलि ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसे पोस्ट किए थे, जिससे पता चलता है कि वो पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी।

एक पोस्ट में उसने लिखा था, "तुमने मुझे एहसास दिलाया कि मैं तुम्हारे लिए कुछ भी नहीं हूं,।" एक अन्य पोस्ट में लिखा था, "अगर सब चले जाते तो कोई समस्या नहीं होती, लेकिन जब प्रियजन चले जाते हैं तो बहुत तकलीफ होती है।" इन पोस्ट के जरिए पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि अंजलि किन-किन लोगों के संपर्क में थी।

Read more about: bollywood news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X