19 मिनट वीडियो और पायल गेमिंग एमएमएस के बाद छलका अंजलि अरोड़ा का दर्द, बोलीं- 'लोग मनोरंजन के लिए..'

Anjali Arora on her fake mms: 19 मिनट के वायरल वीडियो के बाद कई लोगों के नाम एमएमएस को लेकर बदनाम हुए हैं। इस घटना के बाद मशहूर यूट्यूबर पायल धारे भी विवादों में रहीं थीं क्योंकि उनका नाम भी एमएमएस को लेकर सामने आया था।

Anjali Arora

हालांकि साइबर पुलिस ने पुष्टि की थी कि वो एआई वीडियो था। लेकिन जिस तरह से वीडियो वायरल हुआ और सोशल मीडिया पर विवाद हुआ इसके बाद अंजलि अरोडा सालों पुराना दर्द छलका है।

कुछ साल पहले एक वीडियो लीक हुआ था और इसमें दावा किया जा रहा था कि एमएमएस में नजर आ रही लड़की कोई और नहीं बल्कि अंजलि है। अंजलि अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी आप बीती इस घटना से जोड़ते हुए साबित की।

अंजलि अरोड़ा ने लिखा ये पोस्ट

कच्चा बादाम गर्ल ने सोशल मीडिया पर लिखा, "तीन साल पहले, मेरे नाम से एक फर्जी एमएमएस प्रसारित होने का दर्दनाक अनुभव हुआ था। आज पायल गेमिंग के साथ वही होते देख वो दर्दनाक यादें ताजा हो गईं। लोगों को इस बात का एहसास नहीं है कि उनके कार्यों का कितना बुरा असर होता है। उनके लिए तो बस एक मिनट का मनोरंजन है, लेकिन हमारे लिए यह सालों का आघात बन जाता है। इन फर्जी विवादों के बाद में बहुत से अच्छे प्रोजेक्ट्स से निकाल दी गई। लगातार मैं इस तरह प्रोफेशनल विरोध देख रही हूं।''

इसके अलावा अंजलि ने लिखा, "लोग गंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं, अश्लील सवाल पूछते हैं, मुझे अपमानजनक नामों से पुकारते हैं और अपने शब्दों के प्रभाव के बारे में एक पल भी सोचे बिना मुझे ट्रोल करते हैं। यह बेहद चिंताजनक है कि झूठी कहानियों पर कितनी आसानी से विश्वास कर लिया जाता है और सहानुभूति की जगह कितनी जल्दी निंदा ले लेती है। यह मानसिकता घृणित और बिल्कुल अस्वीकार्य है। किसी भी महिला को किसी और की तुच्छ जिज्ञासा या निराधार झूठ के कारण पीड़ित होने का हक नहीं है।"

अंजलि अरोड़ा का ये पोस्ट आग की तरह वायरल हो रहा है। इसके पहले पायल धारे और स्वीट जन्नत ने भी सामने आकर खुलासा किया था कि इन वीडियोज में वो नहीं है बल्कि किसी ने शरारात की है। देखिए अंजलि अरोड़ा का पोस्ट..

More from Filmibeat

Read more about: anjali arora viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X