अंजलि अरोड़ा का एक और वीडियो वायरल, घर की बालकनी में आकर कर रही थी ये काम?

anjali arora

अंजली अरोड़ा जिनको कच्चा बादाम गर्ल भी कहा जाता है। वो अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कभी वे अपने डांस वीडियो की वजह से हेडलाइन में बन जाती हैं तो कभी किसी शख्स के साथ नजर आती हैं जिससे सस्पेंस बढ़ जाता है।

इस वक्त फिर से एक वीडियो को लेकर वो चर्चा में हैं। घर की बालकनी में आकर अंजलि अरोड़ा ने कुछ ऐसा कर डाला है जो कि आपको पसंद आएगा। अंजलि इस वीडियो में आपको घर की बालकनी में दिख रही हैं।

इस दौरान वो लगातार डांस कर रही हैं। ब्लैक टीशर्ट और ब्लू जींस में वो कहर ढा रही हैँ। बैकग्राउंड में 'होगा तुमसे प्यारा कौन' गाना सुनाई दे रहा है।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

अंजलि के हर वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आते हैं। इस वीडियो पर भी कुछ ऐसा ही हुआ है। एक ने लिखा है, ''गजब लगती है यार।'' एक ने लिखा, ''कच्चा बादाम गर्ल का डांस।'' एक ने लिखा, ''ए कंचन हमें तुमसे है प्यार।'' एक ने लिखा, ''लाखों दिलों की रानी।'' एक ने लिखा, ''मेरी फेव क्वीन, मैं टिक टॉक से बहुत बड़ी फैन हूं, लव यू अंजलि मैम।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि अंजलि अरोड़ा ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

बॉयफ्रेंड को लेकर हैं खबरों में

अंजलि अरोड़ा अपने करियर में काफी बेहतरीन काम कर रही है। लेकिन आपको बता दें कि हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर खुलकर बात की थी। अंजलि अरोड़ा से जब पूछा गया था कि उन्हें कैसा लड़का चाहिए तो उन्होंने बताया कि "जैसा मुझे अपने जीवन में प्यार चाहिए वैसा मुझे मिल चुका है। इसीलिए अगर आपके जीवन में कोई भी ऐसा है जो कि सच्चा है तो आप उसे जाने मत दो।" फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...

Read more about: anjali arora
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X