Anjali Arora ने इंस्टाग्राम से Munawar Faruqui को किया हुआ है ब्लॉक, Elvish Yadav के सामने किया खुलासा

Anjali Arora Block Munawar Faruqui On Instagram: अंजलि अरोड़ा अभी के समय पर इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं और आपको बता दें कि उनको कंगना रनौत के शो 'लॉकअप' में भी देखा जा चुका है। इस शिशु के दौरान अंजलि अरोड़ा को कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी से प्यार हो गया था और उन्होंने इस बात को खुद कन्फेस भी किया था। हालांकि शो से बाहर निकालने के बाद दोनों की राहें अलग हो गई थी।
अब इसी बीच एक वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और आपको बता दें कि अंजलि अरोड़ा को एल्विश यादव के पॉडकास्ट में देखा गया। वायरल हो रही इस वीडियो में एल्विश यादव ने अंजलि अरोड़ा से सवाल किया कि आपने लास्ट बार किसी को ब्लॉक कब किया था?
एल्विश यादव के इस सवाल पर अंजलि अरोड़ा पूछता है कि कहां पर मतलब व्हाट्सएप पर अलग होता है, कॉल पर अलग होता है और इंस्टाग्राम पर भी अलग होता है। इस पर एल्विश यादव ने सवाल किया कि आपने इंस्टाग्राम पर किसको ब्लॉक किया हुआ है?
लेकिन वायरल हो रही इस वीडियो में देखने को मिला कि एल्विश यादव खुद ही अंजलि अरोड़ा के फोन में देखने लगते हैं कि आखिरकार उन्होंने ब्लॉक किसको किया हुआ है। जहां पर उन्हें मुनव्वर फारूकी की आईडी मिलती है। साथ ही एल्विश यादव, मुनव्वर फारूकी का नाम देखकर काफी ज्यादा हैरान रह जाते हैं।
इस दौरान अंजलि अरोड़ा कहती है कि यह तो बहुत पुराना है। तब एल्विश यादव अंजलि अरोड़ा से कहते हैं कि क्या बदतमीजी की इसने मुझे बताओ मैं देखता हूं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि मुनव्वर फारूकी और अंजलि अरोड़ा ने एक दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताया था। शो से निकलने के बाद में उन्होंने एक दूसरे से बात भी नहीं की।


Click it and Unblock the Notifications











