जब 4 लाइन्स को शूट करने के लिए हसीना को आए थे कई बार पैनिक अटैक्स, 400 बार लिए थे टेक

Anjali Anand

टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री अंजलि आनंद इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है. बता दे की हाल ही में उन्होंने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म में गायत्री रंधावा का किरदार निभाया. इस फिल्म में वह रणवीर सिंह की बहन का किरदार निभाते हुए नजर आई. लेकिन अंजलि के लिए इस मुकाम को हासिल करना काफी ज्यादा कठिन था. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि इसके लिए उन्होंने अपनी एक क्लिप बनाई. उसे क्लिप को बनाने के चक्कर में चार घंटे लगे और 400 टेक भी उन्हें लेने पड़े. इस दौरान एक्ट्रेस को कई बार पैनिक अटैक भी आ गया था.

फ़िल्म का ऑडिशन नहीं था अंजलि के लिए आसान

दरअसल आपको बता दें कि अंजलि आनंद को इस फिल्म के लिए एक ऑडिशन रिकॉर्ड करना था और यह उनके लिए काफी ज्यादा मुश्किल भरा हो गया था. उन्हें ऐसा लग रहा था कि वह इस रोल के लिए सिलेक्ट नहीं हो पाएंगी. हालांकि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. अंजलि ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि कैसे उनका इस फिल्म के लिए सिलेक्शन हुआ.

अंजलि ने बताया कैसे हुआ उनका सिलेक्शन

अंजलि ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान बातचीत में बताया कि "मुझे शानू की कॉल आई थी. उन्होंने मुझसे कहा कि कई लोगों ने कारण को तुम्हारा नाम फिल्म में रोल के लिए सजेस्ट किया है. मैंने करण को तुम्हारा इंस्टाग्राम प्रोफाइल भी दिखा दिया है. लेकिन अब कारण तुमको परफॉर्म करते देखना चाहते हैं. शानू ने मुझे चार लाइन भेजी और कहा कि रिकॉर्ड करके मुझे भेज दो."

एक्ट्रेस को आने लगे थे पैनिक अटैक

अंजलि ने इंटरव्यू के दौरान आगे कहा कि "टीवी पर मैं 15 पेज के सीन को एक ही बार में कर देती हूं.लेकिन चार लाइन परफॉर्म करने के लिए मुझे कई बार टेक लेना पड़ा और पैनिक अटैक भी आने लगे थे. मेरे मन में यही चल रहा था कि मेरा सिलेक्शन नहीं हो पाएगा. मुझे रोना आ गया था. लेकिन हुआ और मैं गलत थी. मैंने खुद को हल्के में ले लिया था."

Read more about: anjali anand
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X