'अंजाना-अंजानी' की रिलीज़ टली

'अंजाना-अंजानी' की रिलीज़ टली

रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा की फ़िल्म अंजाना-अंजानी की रिलीज़ एक अक्टूबर तक के लिए टल गई है.

ये फ़िल्म 24 सितंबर को रिलीज़ होनी थी.

दरअसल 24 सितंबर को अयोध्या मसले पर फ़ैसला आना है. किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका के मद्देनज़र फ़िल्म को बाद में रिलीज़ किया जाएगा.

ये फ़ैसला फ़िल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला, निर्देशक सिद्दार्थ आनंद, रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने एक मीटिंग में साथ मिलकर लिया.

इस मसले पर रणबीर कपूर ने कुछ समय पहले कहा था, 24 सितंबर को हमारे देश के लिए एक बहुत बड़ा दिन है. इस मसले के साथ कई बुरी यादें जुड़ी हैं. मैं ऐसे दिन अपनी फ़िल्म की रिलीज़ की ख़ुशी नहीं मनाना चाहता. इसलिए मैंने निर्माताओं से अपील की है कि वो फ़िल्म को बाद में रिलीज़ करें.

फ़िल्म में रणबीर और प्रियंका अमरीका में रहने वाले दो नौजवान बने हैं जो दिलचस्प परिस्थितियों में एक दूसरे से मिलते हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X