जब इस हसीना को दूसरे धर्म के एक्टर से हुआ प्यार, मां थी रिश्ते के खिलाफ, बोलीं- वो मुझे बदलना चाहता था और...
Anita Hassanandani On Relationship With Eijaz Khan: अनीता हसनंदानी टीवी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं. उन्होंने सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' से घर-घर में अपनी एक ख़ास पहचान बनाई. लेकिन एक्ट्रेस अपनी निजी जिन्दगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं. ज़्यादातर लोगों को ये पता है कि एक समय पर अनीता हसनंदानी एक्टर एजाज खान के प्यार में थीं. लेकिन उनकी मां इस रिश्ते के खिलाफ थीं.

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अनीता हसनंदानी ने एजाज खान के साथ 'काव्यांजली' में साथ में काम किया था. जिसमे दोनों की जोड़ी को खूब प्यार भी दिया गया था. ऑनस्क्रीन दोनों की जोड़ी बहुत जंचती भी थी. इसी दौरान दोनों एक दूसरे पर अपना दिल हार बैठे थे. दोनों शादी भी करना चाहते थे, लेकिन किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था.
Hauterrfly के साथ एक बार इंटरव्यू में अनीता हसनंदानी ने अपने एजाज संग रिश्ते को लेकर बात की थी. अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि एजाज को खुश रखने के लिए उन्होंने खुद को पूरी तरह बदल लिया था. लेकिन उनकी मां को ये रिश्ता बिलकुल नही पसंद था. लेकिन एक्ट्रेस ने बताया कि वो तो एजाज के प्यार में इतनी दीवानी हो गयी थी कि उन्हें उनके अलावा और कुछ भी नजर नही आ रहा था.
अनीता हसनंदानी ने इस पर बात करते हुए कहा कि 'वो मेरा सबसे लम्बा चलने वाला रिश्ता था. एजाज से मैं इतना प्यार करने लगी थी कि अपनी मां के खिलाफ चली गयी थी. ऐसा इसलिए क्यूंकि एजाज दूसरे धर्म से आता था. मैं हिन्दू और वो मुस्लिम था. इसलिए मेरी मां इस रिश्ते के खिलाफ थी. हम हम व्यक्तिगत तौर पर अच्छे थे, लेकिन एक-दूसरे के लिए सही नही थे.'
अनीता हसनंदानी ने आगे बात की और कहा कि 'बस इसी वजह से हमारे बीच चीज़ें नही चल पाई. एजाज के साथ ब्रेकअप इतना आसान नही था. लेकिन जब कोई आपको प्यार के नाम पर बदलने की कोशिश करता है तो वो प्यार तो नही होता. लेकिन उस वक्त मुझे इस बात का एहसास नही हो रहा था क्योंकि मैं तब तो प्यार में थी.'
एक्ट्रेस ने आगे बात करते हुए कहा कि 'मैं उस इंसान के लिए खुद को पूरी तरह बदल देना चाहती थी. लेकिन काश कि मैंने अपने आप को इतना न बदला होता. अगर मैं पहले जैसी थी वैसी होती तो कुछ और ही इंसान होती.'
अनीता हसनंदानी ने खुलासा किया था कि एजाज के साथ ब्रेकअप के बाद उन्हें मूवऑन होने में 1 साल लग गया था. एक्ट्रेस ने कहा था कि 'ऐसे इंसान के साथ बिलकुल नहीं रहना चाहिए जो आपको बदलना चाहता हो. कहीं आपका पार्टनर आपको अपने परिवार और दोस्तों से भी दूर ना ले जाए.'


Click it and Unblock the Notifications