अनिता हसनंदानी एक बार फिर टेलीविज़न पर
एकता कपूर की बेस्ट फ्रेंड के रूप में जानी जाने वाली नताशा उर्फ अनिता हसनंदानी काफी लंबे समय बाद एक बार फिर एकता कपूर के टी वी सिरियल “क्या दिल में हैं" के माध्यम से टेलीविज़न से रुबरु होने जा रही हैं. बंगाली संस्कृति पर आधारित यह कार्यक्रम 1 दिसंबर से रात 8 बजे से 9 बजे के दरमियांन 9x चैनल पर हर शुक्रवार और शनिवार दिखाया जाएगा.
इस कार्यक्रम में अपने किरदार के बारे में बताते हुए अनिता ने कहा “इस कार्यक्रम में मैं काकून (अबिगिल) की बडी बहन टापूर की भूमिका निभा रही हूं. जो अपने प्रेम को पाने के लिए सामाजिक बंधनों को तोडकर अपने घर से भाग जाती है". इस कार्यक्रम में विशेष रूप से काकून का किरदार निभा रही अबिगिल मुख्य भूमिका में नज़र आने वाली हैं. तो क्या अनिता सेकंड लीड में नज़र आने वाली है?
इस सवाल के जवाब में अनिता ने हमारी बात का खंडन करते हुए कहा “देखिए मैं यह बात साफ कर देना चाहूंगी कि मैं इस शो में सेकंड लीड नहीं बल्कि कैमिओ किरदार निभा रही हूं, जिसे आप महज़ सोलह हफ्ते देखेंगे.“ इसके अलावा अनिता अगले साल जनवरी माह से सोनी पर प्रसारित होने जा रहे एकता कपूर के एक और डेली सोप “कर लो सपने पूरे" में मुख्य किरदार में नज़र आने वाली हैं.
इस शो में अनिता के किरदार का नाम लाली है जिसमें थोडा कॉमिक एलिमेंट है. अपने इस किरदार के लिए अनिता काफी उत्साहित हैं. वह बताती है “इस शो के ज़रिए मैं पहली बार ऐसा किरदार निभाने जा रही हूं. इसमें मैं हरियाणा के एक गांव रेवाडी की रहने वाली लडकी हूं, जो अपने गांव से मुंबई हीरोइन बनने के लिए आती है. यहां आने के बाद उसके साथ किस तरह की अजीबो गरीब घटनाएं होती हैं. वह दिलचस्प है.“


Click it and Unblock the Notifications