काका के चौथे में शामिल होंगी अनीता

Rajesh Khanna
बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना के पार्थिव शरीर को आग्नि भी नहीं दी गई थी कि उनको लेकर कई नए विवादों ने आग पकड़नी शुरु कर दी। बताया गया कि अनीता आडवाणी नाम की महिला उनके साथ उनके बंगले आशिर्वाद में लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। लेकिन काका के निधन के बाद अनीता को आशिर्वाद से बाहर निकाल दिया गया था और इसी वजह से काका के निधन से एक दिन पहले ही अनीता ने काका के परिवार वालों को काका के बंगले से खुद को निकाले जाने से रोकने के लिए और उनकी संपत्ति में से अपना हिस्सा मांगने के लिए नोटिस भेजी थी।

आज 21 जुलाई को राजेश खन्ना का चौथा मुंबई के एक बड़े होटल में रखा गया है और अनीता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो काका के चौथे में जरुर शामिल होंगी। अनीता ने कहा "मैं उनके चौथे में जाउंगी ये निश्चित है।" ज्ञात हो कि अनीता काका के साथ पिछले 10 सालों से रह रही थीं और जब से काका की तबियत खराब हुई तब से अनीता अपना अधिकांश समय अस्पताल में बिताती थीं।

अनीता ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह भी कहा की राजेश खन्ना के परिवार वालों ने उन्हें राजेश खन्ना के अंतिम संस्कार के दौरान शामिल होने तक नहीं दिया। अनीता के परिवार के एक सदस्य ने बताया "अनीता जी की तबियत ठीक नहीं है। वो पूरे दिन रोती रहीं। उन्होंने खाना और पानी तक छोड़ रखा है वो सिर्फ भगवान का नाम ले रही हैं। फिल्हाल वो ग्रांट रोड पर स्थित अपनी बहन के घर पर रह रही हैं और उनके परिवार वालों को लगता है कि अनीता के साथ जो भी हो रहा है वो गलत हो रहा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X