..................... Anit Padda's grandfather passes away, what did the Saiyaara actress say in an emotional post? - Hindi Filmibeat

अनीत पड्डा के घर में मातम, उनके जीवन का एकमात्र प्यार का निधन, आखिरी तस्वीर देख इमोशनल हो जाएंगे आप

Aneet Padda Grandfather Death: सैयारा एक्ट्रेस अनीत पड्डा के घर में इस वक्त मातम का माहौल है और उनके काफी करीबी माने जाने वाले दादा जी इस दुनिया को अलविदा कहकर जा चुके हैं।

Aneet Padda

रिपोर्ट्स की मानें तो अनीत पड्डा के दादा काफी समय से अल्जाइमर रोग से जूझ रहे थे और उनका इलाज हो रहा था। अनीत पड्डा उनको अपने 'जीवन का एकमात्र प्यार' कहती थीं। उनके निधन से वो टूट गई हैं और सोशल मीडिया पर काफी लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। अनीत पड्डा काफी सदमें हैं।

जिस तरह से उन्होने नोट लिखते हुए दुख व्यक्त किया है वो बताने के लिए काफी है कि दादा के वो कितने करीब थीं। इसके साथ अनीत ने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो आखिरी बार अपने दादा का हाथ पकड़े हुए नजर आ रही हैं।

अनीत पड्डा ने लिखा ये पोस्ट..

सैयारा एक्ट्रेस ने लिखा, ''मेरे जीवन का एकमात्र प्यार। तुम मुझसे दूर जा रहे थे, लेकिन माखन को नहीं भूले। तुमने प्यार को थामे रखा, भले ही यादों को थाम नहीं सके। मैं दोनों को थामे रहूँगी। मैं हमारे साथ बिताए सभी पलों को संजो कर रखूँगी। मैं एक अच्छा इंसान बनूँगी। मैं तुम्हारे चुटकुले याद रखूँगी और जब भी मौका मिलेगा उन्हें दोहराऊँगी। मैं तुम्हारी दयालुता और तुम्हारी रोशनी को हर अंधेरे कमरे में ले जाऊँगी। मैं तुम्हारी कहानियाँ याद रखूँगी और दुनिया को सुनाऊँगी। मैं तुम्हारा प्यार थामे रहूँगी, तुमने मुझे सबसे शुद्ध, सबसे निःशर्त प्यार सिखाया। मैं तुम्हें थामे रहूँगी। आज मैंने आकाश में सबसे चमकीला तारा देखा, और मैं जान गया कि तुम कहाँ गए। मैं तुमसे प्यार करती हूँ। मैं तुमसे प्यार करती हूँ। मैं तुमसे प्यार करती हूँ, दादाजी। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूँ। हमेशा, समय की सीमाओं से परे।'' इसके बाद उनका ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है..

अनीत पड्डा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सैयारा से की थी और काफी पसंद की गई थीं। देखते ही देखते अनीत सबकी चहीती बन गईं थीं। अब देखने वाली बात होगी कि वो किस तरह से वापस करती हैं। दादा के निधन के बाद वो पूरी तरह टूट गई हैं।

Read more about: Aneet Padda
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X