VIDEO: 'लड़की का रेप करना चाहता है' इतनी बुरी तरह किसपर भड़के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य
Anirudhacharya On Pranit More Briyani 370: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की कथाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जाते हैं। अनिरुद्धाचार्य अपनी कथाओं में कई बार समाजिक मु्द्दों पर भी खुलकर बात करते दिखाई देते हैं। अब अनिरुद्धाचार्य ने स्टैंड अफ कॉमेडियन प्रणित मोरे के बिरयानी 370 वाले विवाद पर रिएक्शन दिया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

स्टैंड अप कॉमेजी के स्तर पर भड़के अनिरुद्धाचार्य
वीडियो को लेकर जहां सोशल मीडिया पर काफई विवाद खड़ा हुआ तो वहीं प्रणित मोरे ने भी माफी मांगते हुए कंटेट में सुधार की बात कही। इसके बाद अब अनिरुद्धाचार्य ने प्रणित और हिमांशु जांगड़ा दोनों को आड़े हाथों लेते हुए उनकी कॉमेडी और सोच दोनों पर गुस्सा जाहिर किया है।
लड़की के साथ रेप करना चाहता है
अनिरुद्धाचार्य ने कहा, "एक शख्स ने खुलेआम बोल दिया कि मैंने 370 रुपये की बिरयानी खिलाई है तो मैं उसकी वसूली करूंगा। जब ऐसी फूहड़ कॉमेडी हमारे समाज में परोसी जाएगी तो हमारे देश के नौजवानों पर इसका क्या असर पड़ेगा? युवा सोचने लगेंगे कि 370 रुपये की बिरयानी खिलाकर किसी लड़की से उस पैसे को कैसे वसूला जाए। वह लड़का 370 रुपये वसूलने के बहाने उस लड़की के साथ रेप करना चाहता है, उशके चरित्र के साथ खेलना चाहता है।"
फूहड़ता को रोकने वाला
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने आगे कहा, "मैं पूछना चाहता हूं कि क्या इस तरह की घटिया मानसिकता हमारे देश और समाज के लिए सही है? लेकिन दुख की बात है कि कॉमेडी के नाम पर चल रही इस फूहड़ता को रोकने वाला नहीं है। जब हम संत के लोग समाज को सुधारने के लिए मर्यादा में रहने की बात करते हैं तो भारत का मीडिया हमारे पीछे पड़ जाता है। हमें गलत ठहराया जाता है और पूछा जाता है कि कि आप ऐसे कैसे बोल सकते हैं. लेकिन जो लड़का खुलेआम 370 रुपये की बिरयानी के बदले लड़की के चरित्र को वसूलने की बात कर रहा है, उस पर मीडिया कुछ नहीं बोल रहा है।"


Click it and Unblock the Notifications