VIDEO: अनिरुद्धाचार्य का वीडियो देख रची मर्डर की साजिश, 45 की उम्र में शादी के लिए कथावाचक ने दिया था सुझाव

Aniruddhacharya Video: कुशीनगर में दिल दहला देने वाला मर्डर केस सामने आया है। मध्य प्रदेश से एक युवक को शादी का झांसा देकर बुलाया गया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में पता चला कि ये साजिश जमीन और प्रॉपर्टी हड़पने के लिए रची गई थी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक चौंकाने वाला हत्याकांड सामने आया है। पुलिस ने बताया कि मध्यप्रदेश के जबलपुर निवासी एक युवक को शादी का झांसा देकर बुलाया गया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।
जांच में सामने आया है कि इस हत्या की साजिश युवक की जमीन और संपत्ति हड़पने के लिए रची गई थी। यह मामला सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है, क्योंकि मृतक युवक ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के दरबार में शादी न होने का दर्द सबके सामने रखा था।पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।
जबलपुर के मझौली थाना क्षेत्र के रहने वाले 45 वर्षीय इंद्र कुमार तिवारी के पास 18 एकड़ जमीन थी। हाल ही में उन्होंने एक धार्मिक कथा कार्यक्रम के दौरान मंच से कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज के सामने अपनी शादी न होने की पीड़ा साझा की थी।इंद्र तिवारी ने मंच से कहा था कि इतनी संपत्ति होने के बावजूद उनका विवाह नहीं हो सका। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसी वीडियो को देखकर गोरखपुर की रहने वाली साहिबा बानो ने इंद्र से संपर्क किया और उन्हें शादी का झांसा देकर एक खौफनाक साजिश रच डाली।
फर्जी शादी रचाकर रची हत्या की साजिश
पुलिस के मुताबिक, गोरखपुर की रहने वाली साहिबा बानो ने फर्जी आधार कार्ड बनवाकर खुद को "खुशी तिवारी" के नाम से पेश किया और जबलपुर निवासी इंद्र कुमार तिवारी से शादी का झांसा देकर संपर्क किया।3 जून को साहिबा ने इंद्र को गोरखपुर बुलाया और 5 जून को कुशीनगर के एक होटल में दोनों की फर्जी शादी करवाई गई। उसी शाम खाने में साहिबा ने इंद्र को नींद की गोलियां दे दीं। जब वह बेहोश हो गया, तो उसके गले पर चाकू से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।हत्या के बाद उसका शव कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली के पास NH-28 स्थित मझना नाला पुल के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया। शव पर चाकू के कई वार के निशान थे और गले में चाकू फंसा हुआ मिला।6 जून की सुबह सबसे पहले कुछ महिलाएं, जो पास में बकरियां चरा रही थीं, ने शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की।
जमीन-जायदाद हड़पने के लिए रची गई हत्या
शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो पाई थी, इसलिए पुलिस ने उसकी जानकारी सेंट्रल पोर्टल पर अपलोड की। इसी आधार पर जबलपुर पुलिस ने शव की पहचान 45 वर्षीय इंद्र कुमार तिवारी के रूप में की।जांच में सामने आया कि गोरखपुर की साहिबा बानो ने इंद्र को शादी का झांसा देकर बुलाया था। फिर अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।पुलिस के मुताबिक, हत्या की वजह इंद्र की जमीन और संपत्ति पर कब्जा करना था।
साहिबा बानो समेत तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
एसपी कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपित साहिबा बानो समेत तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं, उसके कुछ और साथियों की तलाश अभी जारी है।जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि साहिबा पहले एक युवक कुशल से शादी कर चुकी है, और अब उसकी भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है।पुलिस को कॉल डिटेल्स, सर्विलांस और सोशल मीडिया रिकॉर्ड खंगालने पर कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।हत्या के बाद साहिबा बानो खुद को इंद्र तिवारी की विधवा बताकर उसकी जमीन और संपत्ति पर हक जताने की तैयारी में थी। लेकिन पुलिस की चौकसी और सेंट्रल पोर्टल की मदद से उसकी ये साजिश समय रहते बेनकाब हो गई।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और बाकी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications