Bigg Boss 18 के प्रीमियर में आध्यात्मिक गुरु Aniruddhacharya ने छुए Salman Khan के पैर? वायरल हुई फोटो

Salman Khan Aniruddhacharya Photo: सलमान खान बीते रविवार (6 अक्टूबर) को बहुप्रतीक्षित 'बिग बॉस 18' के होस्ट के रूप में वापसी की। सेट से तस्वीरें और वीडियोज ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। लेकिन इस बीच सलमान खान की एक खास फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Aniruddhacharya ने Salman Khan को गिफ्ट की गीता
इस वायरल फोटो में सलमान आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य महाराज के साथ एक ही स्टेज पर दिखाई दे रहे हैं। गुरु अनिरुद्धाचार्य, जिन्हें ऑनलाइन पूकी बाबा के नाम से जाना जाता है, उन्होंने पहले एपिसोड में सलमान खान को भगवद गीता गिफ्ट में दी।
वायरल हुई फोटो
इस दौरान आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य महाराज ने सलमान खान और घर के बाकी के कंटेस्टेंट्स के साथ भी मस्ती की और यह तक कह दिया कि वो सलमान खान के लिए लड़की ढूंढ़ेंगे। लेकिन सलमान इस बार भी शादी के लिए नहीं माने। इस बीच सलमान खान और आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य महाराज की एक फोटो वायरल हो रही है और इस फोटो में एक अजीब सा सीन नजर आ रहा है।
Aniruddhacharya और Salman Khan की फेक फोटो
'बिग बॉस 18' के प्रीमियर के सेट से अनिरुद्धाचार्य जी महाराज की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अनिरुद्धाचार्य महाराज सलमान खान के पैर छूते दिख रहे हैं। जैसे ही ये फोटो ऑनलाइन सामने आई लोग इस फोटो को देख लोग भड़क गए हैं। हालांकि, ये फोटो पूरी तरह से फेक है और इसे एडिट किया हुआ है।
Aniruddhacharya ने दी थी सफाई
आपको बता दें, आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य महाराज का दावा था कि उन्हें बिग बॉस के मेकर्स ने 3 महीने के लिए बुलाया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया। बिग बॉस में जाने को लेकर अपनी सफाई देते हुए आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कहा- "जब मैंने साफ बिग बॉस का हिस्सा बनने से मना कर दिया था तो उनकी टीम ने कहा कि महाराज जी एक काम करो, शो में जो भी 18 लोग अतिथि बनकर आ रहे हैं आप उनका आशीर्वाद देने के लिए आ जाओ। तो अब आप बताओ कि मुझे अतिथि बनकर जाना 2 घंटे के लिए सही था या फिर गलत था।"


Click it and Unblock the Notifications
