..................... Aniruddhacharya targeted Bollywood industry said Amitabh Bachchan or anyone else, everyone is just for money - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड इंडस्ट्री पर साधा अनिरुद्धाचार्य ने निशाना, बोले- अमिताभ बच्चन हों या कोई और सब बस पैसे के लिए...

Aniruddhacharya

Aniruddhacharya targeted Bollywood industry: गुरु अनिरुद्धाचार्य अपने सतसंग के अलावा भी कई वजहों से चर्चाओं में बने हुए हैं। आए दिनों सोशल मीडिया पर कभी उनके भक्तों से बात करते हुए वीडियो वायरल होते हैं तो कभी उनके कुछ फनी वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। बता दें कि अनिरुद्धाचार्य जी इतने पॉपुलर हैं कि उन्हें बिग बॉस सीजन 18 का भी ऑफर मिला है, लेकिन कहा यह जा रहा है कि गुरु अनिरुद्धाचार्य ने शो में जाने से साफ इनकार कर दिया है।

ऐसी फिल्में देखते हैं अनिरुद्धाचार्य जी
बता दें कि पिछले दिनों अनिरुद्धाचार्य जी को लाफ्टर शेफ फन अनलिमिटेड में देखा गया था। उन्होंने लाफ्टर शेफ शो के सभी कलाकारों की जमकर तारीफ की, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा कृष्णा, सुदेश और भारती का काम बेहद पसंद आया था। वहीं एक इंटरव्यू में अनिरुद्धाचार्य जी से पूछा गया कि क्या वह फिल्में देखते हैं। इसपर अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि मैं फिल्में देखाता हूं, लेकिन कम देखता हूं। मैंने पुरानी फिल्में देखी हैं। स्वर्ग, बागबान फिल्में मैंने देखी हैं। आज कल की जो नई फिल्में बन रही हैं वह मैंने नहीं देखी हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री पर साधा निशाना
इसके अलावा अनिरुद्धाचार्य बॉलीवुड सितारों को लेकर भी बात करते नजर आए। अनिरुद्धाचार्य ने बॉलीवुड इंडस्ट्री पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि बॉलीवुड में एक नया मोड आने और एक बड़े बदलाव की जरूरत है। फिल्म इंडस्ट्री हर चीज को ही बढ़ावा दे रही है। वो ये नहीं देखते हैं कि क्या चीज सही है और क्या गलत है। आज वो गुटखा, सिगरेट, शराब जैसी कई हानिकारक चीजों को बढ़ावा दे रहे हैं। वह पैसों के लिए गलत चीजों को बढ़ावा दे रहे हैं। चाहें वह सुपर स्टार अमिताभ बच्चन हों या कोई और ये लोग लोगों की प्रेरणा हैं इन लोगों को पैसे के लिए गलत चीजों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। क्योंकि युवा इन्हें अपनी प्रेरणा मानते हैं और जब वह इन्हें फॉलो करते हैं तब वह भी इसी गलत रास्ते पर चलने लगते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X