..................... Aniruddhacharya reveals why saints keep a car video went viral - Hindi Filmibeat

'गाड़ी क्यों रखते हैं बाबा...', सवाल पर भड़के Aniruddhacharya, बोले- नालायक...

Aniruddhacharya

Aniruddhacharya Viral Video: अनिरुद्धाचार्य एक मशहूर कथावाचक बन चुके हैं और आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर लगातार वह किसी न किसी वजह के चलते चर्चा में भी आ जाते हैं। हालांकि सबसे ज्यादा वह अपने स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। बिग बॉस 18 के प्रीमियर पर भी उनको देखा गया था और इसके बाद काफी ट्रोल भी हुए थे।

हालांकि अनिरुद्धाचार्य ने बाद में हर किसी से माफी भी मांग ली थी। लेकिन अब इसी बीच एक बार फिर से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अनिरुद्धाचार्य वायरल हो रही है अपनी इस वीडियो में बताते हुए नजर आ रहे हैं कि आखिरकार कथा वाचक लोग महंगी कर में क्यों घूमते हैं।

अनिरुद्धाचार्य ने वायरल वीडियो में कहा कि "बाबाओं के पास कार क्यों होती है, कारण जानते हो? क्योंकि उनको कम समय में ज्यादा काम करना है। हमें दिल्ली आज कथा है तो ना तो ट्रेन की वहां टिकट प्राप्त हो सकती है जल्दी ना ट्रेन का साधन होता है। कम समय में ज्यादा दूरी तय करनी है उसके लिए यह गाड़ी रखना मजबूरी होती है।"

अनिरुद्धाचार्य ने आगे कहा कि "लोग कहते हैं कि गाड़ियों में चल रहे हैं बाबा, बाबाओं के काम भी तो हैं। तुम्हारी तरह फ्री बैठे हैं। अगर हम काम कर रहे हैं तो गाड़ियाँ भी आएंगी। तुम्हारी तरह निठल्ले बैठे-बैठे खाएंगे तो कैसे कुछ आएगा। बाबा लोगों को हल्के में ले रहे हो आप लोग। आप लोगों की चार लोगों को पालने में जिंदगी गुजर जाती है।"

अनिरुद्धाचार्य आगे कहते हैं कि "उसी में तुम लोगों की चांद के बाल उड़ जाते हैं। तुम तो सिर्फ मुंह चलाओ कि संतो को जंगल में रहना चाहिए, संतो को कोई काम नहीं करना चाहिए। नालायक काम क्यों नहीं करें। तुम्हारी तरह निठल्ले बैठे रहे। गुटखा बेचने वाले हेलीकॉप्टर में चले आपको दिक्कत नहीं है।"

अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि "अगर संत लोग समाज को सही मार्गदर्शन देने वाले मर्सिडीज़ में चले तो लोगों के पेट में दर्द होने लगता है। और संतों को आप रहते हो कि जंगल जो बताओ कौन से जंगल जाएं। तुम्हारे बाप ने बचाया है जंगल। सारे जंगल उजाड़ दिए हैं बचे ही नहीं अब कहां जाएं। समझ में आई ऐसे लोगों को लाओ मिर्ची का धुआं देंगे। ठीक हो जाएंगे ये।

Read more about: aniruddhacharya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X