..................... Aniruddhacharya On Ranveer Allahbadia Vulgar Comment Got Trolled Video Viral - Hindi Filmibeat

अनिरुद्धाचार्य ने रणवीर इलाहबादिया के अश्लील कमेंट्स पर की टिप्पणी, खुद हो गए ट्रोल

Aniruddhacharya On Ranveer Allahbadia

Aniruddhacharya On Ranveer Allahbadia: रणवीर इलाहबादिया ने जो समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर अश्लील कमेंट किए उसके बाद काफी ज्यादा विवाद बना हुआ है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि लगातार उनको बॉयकॉट किया जा रहा है और काफी सारे सेलिब्रिटीज ने उनके पॉडकास्ट को भी कैंसिल कर दिया है। यहां तक कि काफी सेलिब्रिटीज ने रणवीर इलाहबादिया की आलोचना की है।

लेकिन अब इसी बीच मशहूर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने भी रणवीर इलाहबादिया को लेकर जिक्र किया। जिसका एक वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। अनिरुद्धाचार्य ने अपने इस वीडियो में कहा कि "इलाहबादिया नाम का एक छोरा है। उसने अपनी मां के लिए गलत शब्दों का प्रयोग किया है।"

अनिरुद्धाचार्य ने अपनी इस वायरल हो रही वीडियो में आगे कहा कि "वो कह रहा है कि माता-पिता जो होते हैं ना, उनका एक पति-पत्नी का पर्सनल कार्य है उसमें किसी बेटे का क्या हस्तक्षेप हो सकता है। लेकिन वो कह रहा है कि मैं भी इसमें सम्मिलित होना चाहूंगा। सोचिए आज की पीढ़ी यहां पर जा रही है। मैं कह नहीं सकता हूं उस नालायक के शब्दों को।"

अब लगातार अनिरुद्धाचार्य का यह वीडियो तेजी से वायरस होता हुआ नजर आ रहा है और काफी सारे लोग तो मजाक बनाते हुए भी देखे जा सकते हैं। आपको बता दें कि उन्होंने रणवीर के स्टेटमेंट को गलत दर्शा दिया है और इसके बाद में काफी सारे लोगों ने उनको ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X