Premanand Maharaj के आश्रम में बदसलूकी? शिकायत करने आईं लड़कियों से अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कही ये बात

Aniruddhacharya Maharaj On Premanand Maharaj: वृंदावन के महान संतों में से एक गिने जाने वाले प्रेमानंद महाराज के वीडियोज अक्सर वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वीडियोज में अक्सर लोगों को भक्ति की राह पर चलने की सलाह दी जाती है। कई लोग उनकी बातों को मान जाते हैं लेकिन कुछ लोगों को उनकी बातें समझ नहीं आती हैं।
प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में बदसलूकी?
हाल ही में अनिरुद्धाचार्य महाराज के दरबार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लड़कियां नजर आ रही हैं और उनमें से एक लड़की प्रेमानंद महाराज के शिष्यों की बुराई करती हुई नजर आ रही थी।
लड़कियों ने लगाया इल्जाम
उस लड़की ने कहा- 'हम जब पिछले साल बरसाना गए थे तो वहां से लड्डू गोपाल लेकर आए थे। हमने जहां पर लड्डू गोपाल रखे थे तो वहां से शिफ्ट हो गए। जब हम महाराज जी से मिलने आए थे तो हमने उनसे पूछा था कि जैसे हमारे घर में कोई टाइम से सेवा नहीं कर पाता तो उन्होंने बोला कि तुम्हारी खुद की प्रॉब्लम है, ये हमारी प्रॉब्लम नहीं है, हमारे पास इसका कोई सॉल्यूशन नहीं है। ये आपकी खुद की प्रॉब्लम है, आप अपने घर जाकर इसका हल निकालो। यहां हमारे पास कोई ऑप्शन नहीं है।'
एक लड़की की बात जैसे ही खत्म होती है वैसे ही दूसरी लड़की माइक लेती है और कुछ कहने की कोशिश करती है तभी अनिरुद्धाचार्य जी कहते हैं कि अगर आपके घर में लड्डू गोपाल है तो उनकी सेवा करो, बढ़िया सा भोग लगवाओ। तो इस पर वो लड़की कहती है कि वो भी तो ऐसा जवाब दे सकते हैं। इतने बड़े गुरु के शिष्य हैं वो लोग लेकिन उन्होंने कहा कि जाओ लेडीज से बात करो।
अनिरुद्धाचार्य ने दिया जवाब
इस पर अनिरुद्धाचार्य कहते हैं कि देखो उनकी दोनों किडनियां फेल हैं, वो इतने बीमार हैं। फिर भी वो जनता जनार्दन की सेवा के लिए वहां बैठे हैं। इस पर वो लड़की कहती है कि हमें गुरुजी से कोई शिकायत नहीं है लेकिन उनके शिष्य को इस तरह व्यवहार नहीं करना चाहिए। इस पर अनिरुद्धाचार्य महाराज कहते हैं कि इस पॉजिटिव तरीक से लीजिए निगेटिव तरीके से लेंगे तो सब बुरा लगेगा।


Click it and Unblock the Notifications