Viral Video- 'अमेरिका वालों को अपना पिता कंफर्म नहीं है..' अनिरुद्धाचार्य जी के नए वीडियो से मचा बवाल!

Aniruddhacharya Ji Viral Video- अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के वीडियोज आपने सोशल मीडिया पर जरूर देखे होंगे। इस वक्त ट्रेंडिंग हैं और अपने फनी विचारों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं।
चाहें वो बिस्किट को विश की किट कहना हो या फिर स्कूल को ईशु कुल कहना हो। अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो अब फिर से वायरल हो रहा है जिसमें अमेरिका के लोगों के बारे में बात करते दिखाई दे रहे हैं।
उनका कहना है कि अमेरिका का जो आधार कार्ड होता है, जिसको वहां के लोग ग्रीन कार्ड बोलते हैं, उसमें बाप का नाम नहीं होता क्योंकि बाप कंफर्म नहीं है उन लोगों को। इसके बाद वीडियो वायरल हो रहा है। लड़की ने पूछा, अमेरिका और भारत में कितना अंतर है?
इस महाराज ने कहा, ''अमेरिका और भारत में जमीन आसमान का अंतर है। अमेरिका में ग्रीन कार्ड होता है, जैसे हमारे यहां आधार कार्ड होता है। वहां के ग्रीन कार्ड में माता का नाम तो है, हमारे यहां आधार कार्ड में पिता का नाम होता है। लेकिन अमेरिका में सिर्फ माता का नाम होता है क्योंकि पिता कंफर्म ही नहीं है उन लोगों को।''
इसके बाद लोग फनी कमेंट्स कर रहे हैं। किसी का कहना है कि, ''महाराज जी अमेरिका से युद्ध करवाओगे क्या?'' कोई कह रहा है, ''अमेरिका अब दुश्मन बन जाएगा।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।
टीवी शो में नजर आए थे
पिछले दिनों अनिरुद्धाचार्य जी को लाफ्टर शेफ फन अनलिमिटेड में देखा गया था। उन्होंने लाफ्टर शेफ शो के सभी कलाकारों की जमकर तारीफ की, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा कृष्णा, सुदेश और भारती का काम बेहद पसंद आया था।
वहीं एक इंटरव्यू में अनिरुद्धाचार्य जी से पूछा गया कि क्या वह फिल्में देखते हैं। इसपर अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि मैं फिल्में देखाता हूं, लेकिन कम देखता हूं। मैंने पुरानी फिल्में देखी हैं। स्वर्ग, बागबान फिल्में मैंने देखी हैं। आज कल की जो नई फिल्में बन रही हैं वह मैंने नहीं देखी हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications