चार जगह मुंह मार चुकीं...महिलाओं पर टिप्पणी करना पड़ा अनिरुद्धाचार्य को भारी, कोर्ट में दर्ज हुआ केस

Aniruddhacharya

जाने माने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य आए दिनों अपने किसी ना किसी बयान की वजह से चर्चाओं में रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके ऐसे कई वीडियो हैं जिसपर मीम्स बनाए जाते हैं, लेकिन इसी अक्तूबर के महने में अनिरुद्धाचार्य ने कुछ ऐसा कह दिया जिस वजह से उनपर केस दर्ज हो गया है। अनिरुद्धाचार्य के इस वीडियो के वायरल होने के बाद उनके खिलाफ दाखिल याचिका पर सीजेएम उत्सव राज गौरव की अदालत ने इस याचिका को स्वीकार करते हुए इस मामले को दर्ज किया है।

जल्द ही इस मामले की विधिक प्रकिया आगे बढ़ाई जाएगी। अनिरुद्धाचार्य ने बयान दिया है उसका जवाब उन्हें कोर्ट में देना होगा। आपको बता दें कि अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ सिर्फ मथुरा में ही नहीं बल्कि वाराणसी और अन्य शहरों में भी केस दर्ज हुआ है।

किसने दाखिल की याचिका

महिलाओं पर टिप्पणी करने वाले वीडियो को देखने के बाद अखिल भारत हिंदू महासभा आगरा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने यह याचिका दाखिल की है। उनका कहना है कि अनिरुद्धाचार्य पर महिलाएं के सम्मान का गंभीर उल्लंघन बताते हुए उनपर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। बता दें कि शुरुआत में तो इस बयान को सुनने के बाद जहां कुछ लोग अनिरुद्धाचार्य के पक्ष में थे तो कई लोग उनके विरोध में आ खड़े हुए थे।

क्या कहा था अनिरुद्धाचार्य ने

दरअसल अक्तूबर के महीने में अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि आजकल की लड़कियों की शादी 25 साल की उम्र में होती है। तब तक वह चार जगह पर मुंह मार चुकी होती हैं। अनिरुद्धाचार्य के इस बयान के बाद से सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया था। कई महिलाओं ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया था। कई मीडिया इंटरव्यू में अनिरुद्धाचार्य से सवाल किए जाने लगे, लेकिन वह अपनी बात पर डटे रहे। बता दें कि पिछले महीने मामला थोड़ा शांत हुआ था, लेकिन अब इस मामने ने कानूनी रूप ले लिया है।

More from Filmibeat

Read more about: aniruddhacharya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X