Video- अनिरुद्धाचार्य ने बलात्कार के लिए माता-पिता को ठहराया दोषी, बयान से मचा बवाल

Aniruddhacharya

अनिरुद्धाचार्य एक मशहूर कथा वाचक है और आपको बता दें कि अक्सर अपने बयानों के चलते भी वह चर्चा में आ जाते हैं। उनका हंसमुख स्वभाव लोगों को काफी पसंद आता है और इतना ही नहीं जब उनको सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 में देखा गया तब वह काफी ज्यादा चर्चा में आ गए थे।

हालांकि अनिरुद्धाचार्य ने सिर्फ शो में पहले दिन प्रीमियर के दौरान ही शिरकत की थी और काफी सारे लोगों ने इस बात का विरोध भी किया था। उन्होंने फिर बाद में माफी भी मांग ली थी। लेकिन अब इसी बीच अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो तेजी से वायरस होता हुआ नजर आ रहा है और इसमें वह रेप के ऊपर बात करते हुए नजर आए।

अनिरुद्धाचार्य ने एबीपी न्यूज़ के साथ बातचीत के दौरान एंकर से सवाल किया कि बलात्कार होने का सबसे बड़ा दोषी कौन है? इस पर एंकर ने जवाब दिया कि नीयत। बाद में अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि "क्या उस लड़के के माता-पिता दोषी नहीं है, जिन्होंने अपने बच्चे को नारी का सम्मान करना नहीं सिखाया?"

अनिरुद्धाचार्य ने आगे कहा कि "क्या मां की जिम्मेदारी नहीं थी? क्या पिता की जिम्मेदारी नहीं थी? जब आपको यह बात सिखाई गई कि दो और दो चार होते हैं। आपको क-ख-ग-घ सिखाया गया। आपको ए-बी-सी-डी सिखाई गई। तो आपने यह क्यों नहीं सिखाया कि नारी बहन होती है, मां होती है, बेटी होती है, बेटा हमेशा तुम्हें नारी का सम्मान करना है। ये पाठ क्यों नहीं पढ़ाया गया।"

अनिरुद्धाचार्य का यह वीडियो तेजी से अब वायरल हो रहा है और आपको बता दें कि काफी सारे लोग उनका कमेंट बॉक्स में ट्रोल करते हुए भी नजर आ रहे हैं। एक यूजर का कहना है कि कोई भी माता-पिता अपने बच्चों को बलात्कारी नहीं बनाता है। इसलिए माता-पिता को गलत कहना सही नहीं है।

More from Filmibeat

Read more about: aniruddhacharya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X