बॉलीवुड सेलेब्स से अनिरुद्धाचार्य ने पूछे शराब पीने के फायदे, टॉप एक्टर का जवाब सुन बाबा भी पड़ गए चक्कर में

Aniruddhacharya Viral Video: अनिरुद्धाचार्य अभी के वक्त में काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं और आपको बता दें कि अक्सर उनके स्टेटमेंट जमकर सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए नजर आते हैं। उनका कोई ना कोई वीडियो सोशल मीडिया पर ऐसा वायरल हो जाता है जिस पर लोग चर्चा करने लगते हैं और कई बार तो लोगों की हंसी छूट जाती है।
अब इसी बीच एक बार फिर से अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल आपको बता दें कि उनको कई बार रियलिटी शोज में देखा जाता है। इससे पहले वह सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 में गेस्ट बनकर पहुंचे थे। इसी बीच वायरल वीडियो में उन्हें लाफ्टर शेफ शो में देखा जा रहा है।
यहां पर अनिरुद्धाचार्य सबसे सवाल करते हैं कि शराब पीने के दो फायदे बताओ। आचार्य का यह सवाल सुनते ही वहां पर मौजूद सभी सेलिब्रिटी हैरान रह जाते हैं। कृष्णा अभिषेक इस पर बोल पड़ते हैं कि शराब पीने का सबसे बड़ा फायदा है कि इंसान प्रभु के पास जल्दी चला जाता है।
इस पर अनिरुद्धाचार्य कहते हैं कि आपको पता है कि शराब से हमारे भारत में कितनी सारी महिलाएं परेशान हो चुकी हैं। लेकिन इस पर अली गोनी जवाब देते हुए कहते हैं कि लेकिन जो माताएं पीती हैं उनका क्या? अली गोनी का यह जवाब सुनते ही वहां पर मौजूद हर कोई हंसने लग जाता है।
अब अनिरुद्धाचार्य का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग भी लगातार कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि बाबा जी इस बार गलत शो में चले गए हैं। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि अली भाई ऐसे नहीं कहते हैं वह गुरुजी हैं। एक अन्य यूजर कमेंट करता है कि शराब पीने से आदमी पूरे दिन खुश रहता है।


Click it and Unblock the Notifications











