एनिमल की भाभी 2 उर्फ तृप्ति डिमरी के वेकेशन फोटोज़ ने हाई किया टेम्परेचर, लुक्स देख फैन्स बोले- हाय गर्मी...

Animal's Bhabhi 2 aka Tripti Dimri's vacation photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) अपनी एक्टिंग के साथ ही अपने लुक्स को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। जब से तृप्ति डिमरी एनिमल फिल्म में नजर आई हैं तब से हर एक की जुबान पर तृप्ति डिमरी का ही नाम रहता है। हर कोई तृप्ति डिमरी के लेटेस्ट पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करता है। वैसे तो तृप्ति डिमरी आए दिनों ही जिम के बाहर या रेस्टोरेंट के बाहर नजर आती हैं, लेकिन हाल ही में तृप्ति वेकेशन पर निकली हैं जहां से उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसे देखते ही लोग दीवाने हो गए हैं।
तृप्ति डिमरी के लुक्स ने उड़ाए होश
तृप्ति डिमरी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ बीच फोटोज़ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि तृप्ति डिमरी ब्लैक कलर के टू पीस आउटफिट में नजर आ रही हैं। आंखों पर चश्मा और सिर पर कैप लगाए तृप्ति डिमरी अपने इन खूबसूरत फोटोज़ से सोशल मीडिया का टेम्परेचर हाई करती नजर आ रही हैं। कभी एक्ट्रेस कैंडिड पोज देती नजर आ रही हैं तो कभी समंदर में नहाती दिख रही हैं। तो वभी पहाड़ों के नीचे बैठकर पोज देती दिख रही हैं। वहीं आखिरी में उन्होंने नाइट व्यू भी शेयर किया है।
कई बड़़े प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं तृप्ति डिमरी
बता दें कि तृप्ति डिमरी के इन फोटोज़ ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा क्या बात है आप बहुत ही खूबसूरत दिख रही हो तो वहीं दूसरे ने भाभी 2 बेस्ट हैं। काम की बात करें तो इन दिनों तृप्ति डिमरी का शेड्यूल काफी बिजी है। वह 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो', 'बैड न्यूज', 'भूल भुलैया 3', 'धड़क 2' जैसी कई बड़ी फिल्में साइन कर चुकी हैं। बता दें कि तृप्ति डिमरी ने 2017 में पोस्टर बॉयज़ से डेब्यू किया था, लेकिन आज वह नेशनल क्रश बन गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications