Animal Vs Sam Bahadur: रणबीर- विक्की के बीच कड़ी टक्कर,एडवांस बुकिंग में फिल्मों ने तोड़े कई रिकॉर्ड!

Animal Vs Sam Bahadur: सिनेमाघरों में रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' और विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' 1 दिसंबर को रिलीज हो रही है। दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच अलग ही क्रेज बना हुआ है। फिल्म की एडवांस बुकिंग जोरो-शोरो पर चल रही है। वहीं रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' ने गुरुवार की सुबह एडवांस बुकिंग का पहला बड़ा धमाका कर दिया है।
रणबीर कपूर की एनिमल की एडवांस बुकिंग-
रणबीर कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना अभिनीत आगामी फिल्म 'एनिमल' इस वर्ष की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है। एडवांस बुकिंग शुरू होने के बाद से ही सीटें तेजी से भर रही हैं। यूके और यूएस में फिल्म पहले ही एडवांस बुकिंग मामले में शानदार प्रदर्शन करती देखी जा चुकी है।
वहीं, 25 नवंबर को भारत में शुरू हुई एडवांस बुकिंग मामले में फिल्म पांचवें दिन भी काबिल-ए-तारीफ प्रदर्शन करती देखी गई है। मूवी के अब तक का एडवांस बुकिंग कलेक्शन इसके ब्लॉकबस्टर होने का प्रमाण देता है।
'एनिमल' ने 29 नवंबर, 2023 की सुबह तक एडवांस बुकिंग में 13.95 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अब तक फिल्म के 8,850 शोज के लिए 5,04,078 टिकटें बिक चुकी हैं। इन आंकड़ों को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि 'एनिमल' रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनर साबित हो सकती है।
विक्की कौशल की सैम बहादुर की एडवांस बुकिंग-
बॉलीवुड के मशहूर कलाकार विक्की कौशल जल्द ही फिल्म 'सैम बहादुर' में नजर आने वाले हैं। इस मूवी को लेकर विक्का का नाम मौजूदा समय में चर्चा का विषय बना हुआ है। इतना ही नहीं एडवांस बुकिंग के मामले में सैम बहादुर रणबीर कपूर की एनिमल को टक्कर देने के लिए तैयार है।
'सैम बहादुर' की एडवांस बुकिंग की तरफ तो इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी बज बना हुआ है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक विक्की कौशल स्टारर 'सैम बहादुर' 57 हजार 888 टिकटों की सेल हो चुकी है।लाइव
विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' इंडियन आर्मी के पहले फील्ड मार्शल रहे सैम मानेकशॉ की बायोपिक है। इस मूवी में विक्की सैम के किरदार में नजर आ रहे हैं। विक्की कौशल के अलावा इस फिल्म में सायना मल्होत्रा और फातिमा सना शेख लीड रोल में मौजूद हैं। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प रहेगा 'सैम बहादुर' को बॉक्स ऑफिस पर कैसी शुरुआत मिलती है।


Click it and Unblock the Notifications












